हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan: करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी

विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में रविवार को करणी सेना की बैठक में फायरिंग की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में आयोजित की गई थी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया। वहीं घायल भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले युवक को बैठक में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल युवक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। वहीं गोली चलाने वाले युवक का नाम दिग्विजय सिंह बताया जा रहा है।

ये भी देखेंः

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola