राजस्थान: जालौर में पुलिस को चमका दे भागे अभय दास, छत पर जा बैठे तो की प्रशासन ने की घेराबंदी

Rajasthan News: जालौर में शुक्रवार को अभय दास महाराज और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ गया। महाराज पुलिस को चकमा देकर मंदिर दर्शन को निकले। पुलिस ने कथा स्थल से भीड़ के साथ जाने से रोका। तो वह पुलिस को चकमा देकर निकल गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BeFunky-collage (56)
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर में शुक्रवार का दिन पुलिस और अभयदास महाराज के बीच गहमागहमी भरा रहा। दो दिनों से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को भाग दौड़ का रूप ले लिया। शुक्रवार को महाराज बजरंग दल और समर्थकों के साथ बायोसा माता मंदिर मंदिर के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वे किले की घाटी के नीचे पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन वे चकमा देकर निकल गए। बाजारों से निकलते हुए वह एक मकान की छत पर बैठ गए जाकर। पुलिस ने उस मकान की घेराबंदी कर ली। महाराज छत पर ही मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार बनाएगी ‘2756’ किलोमीटर के नए एक्सप्रेसवे, किन राज्यों को करेंगे कवर

विज्ञापन

यह था पूरा मामला

राजस्थान में प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक अभय दास महाराज जालौर के ऐतिहासिक किले में स्थित बायोसा माता मंदिर के दर्शन करने जाने वाले थे। दो दिन पहले जब महाराज मंदिर भक्तों के साथ दर्शन के लिए रवाना होने जाने वाले थे। इसकी खबर जिला कलेक्टर और एसपी को लगी तो उन्होंने महाराज का कार्यक्रम पर पर रोक लगा दी। रोक पर विरोध करते हुए अभय दास महाराज ने अपनी कथा मंच से ही जिला प्रशासन व आयोजक कमेटी को ललकारते हुए कहा था कि मैं बायोसा माता के दर्शन करने जरूर जाऊंगा, कोई रोक सके तो रोक ले। इसके बाद शुक्रवार को पूरा मामला हुआ।

तैनात रहा पुलिस बल

जालौर प्रशासन को आशंका है कि यह मामला सांप्रदायिक तनाव में न बदल सकता है। इसी वजह से अधिकारी मुस्तैदी व समझदारी से मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आयोजक कमेटी भी महाराज को समझाने में जुटी हुई है। फिलहाल शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मौके पर भारी पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ