मस्जिद में मौलवी को डंडे से पीटकर मार डाला, राजस्थान से सामने आया हैरान करने वाला मामला

Maulawi murder in Rajasthan: राजस्थान की एक मस्जिद में मौलवी की लाश मिली तो पूरे इलाके में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद कुछ बच्चों ने वारदात की कहानी सुनाई तो सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं। तीन लोगों ने डंडे से पीटकर मौलवी की हत्या कर दी।

rajasthan ramganj maulawi murder
विज्ञापन

Maulawi murder in Rajasthan: राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने मौलवी की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के दौरान मौजूद कुछ बच्चों ने पूरी वारदात की आंखों देखी कहानी सुनाई, जिसके बाद राजस्थान पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।

पुलिस ने दी जानकारी

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आज सुबह 3 बजे थाने पर सूचना मिली कि मौलवी माहिर मोहम्मद की हत्या कर दी गई है। जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि मस्जिद के सामने कमरा बना था, जहां पर मौलवी साहब रहते थे। उसी कमरे में मौलवी साहब के साथ 5-6 छोटे बच्चे भी थे। वो बच्चे मौलवी साहब से तालीम ले रहे थे।

तीन लोगों ने बरसाए डंडे

विज्ञापन

राजस्थान के रामगंज थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि बच्चों का कहना है करीब तीन लोग कमरे में घुस आए और मौलवी साहब के साथ मार-पीट की। तीनों के पास डंडे थे, जिससे उन्होंने मौलवी साहब को मारा और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डॉग स्क्वॉड और FSL टीम भी मौके पर पहुंची है और घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

मौत पर बना सस्पेंस

बता दें कि मौलवी साहब की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मगर मस्जिद में हुई मौलवी साहब की मौत के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस तीनों आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है। ऐसे में मौलवी साहब की मौत पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ