हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नित नये रिकॉर्ड कायम कर रहे महंगाई राहत कैम्प, 5 करोड़ के पार पहुंचा गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प सफलता की ऊंचाइयां छूते हुए नित नये रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। कैम्पों में महंगाई से तत्काल राहत देने वाली योजनाओं के गारंटी कार्ड प्राप्त कर आम लोगों के चेहरों पर सुकून नजर आ रहा है।

1 करोड़ से अधिक परिवारों ने उठाया लाभ

कैम्पों के प्रति लोगों के उत्साह का आलम यह है कि एक माह से भी कम समय में ही गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 5 करोड़ के पार पहुंच चुका है। शुक्रवार शाम तक 5.09 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जबकि लाभान्वित परिवारों की संख्या भी 1.11 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

गैस सिलेंडर योजना में 39.01 लाख ने कराया पंजीकरण

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 39.01 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 66.51 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 7.23 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 73.32 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 42.86 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.86 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 36.69 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 61.68 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 89.20 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 89.20 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola