Kedarnath Helicopter Crash: रिटा. ले. कर्नल राजवीर का अंतिम संस्कार, सेना की वर्दी में पत्नी दीपिका ने दी विदाई

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत हुई, जिसमें हेलीकॉप्टर के पायलट रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान शामिल थे। आज राजवीर का अंतिम संस्कार है। इस दौरान उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने सेना की वर्दी में उन्हें अंतिम विदाई दी।

Retired Lieutenant Colonel Rajveer last rites

रिटा. ले. कर्नल राजवीर का अंतिम संस्कार (ANI)

विज्ञापन

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का आज अंतिम संस्कार है। उनके अंतिम संस्कार में पूरे इलाके के लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। वहीं उनकी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने सेना की वर्दी पहनकर आंखों में आंसू और हाथों में पति की तस्वीर लिए राजवीर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में दिखीं।

लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर को अंतिम विदाई देने के लिए राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

पति की तस्वीर को निहारती रही दीपिका

पति पायलट राजवीर सिंह चौहान की अंतिम यात्रा निकालने से पहले दीपिका लगातार अपने पति के शव के पास रखी तस्वीर को भारी मन और नम आंखों से निहारती हुई नजर आईं। वह अपने पति की तस्वीर को हाथों में लिए आगे-आगे चल रही थीं। अंतिम संस्कार यात्रा में लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, राजवीर तेरा नाम रहेगा’ की जय घोष कर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

क्या बोले मंत्री राज्यवर्धन?

जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह एक परिवार के साथ-साथ पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है। अब देश का एक बहादुर अफसर हमारे बीच नहीं रहा। राजवीर बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चला गया। ऐसे बहादुर अधिकारी को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनकी मां ने अपने बेटे को खोने के बाद भी ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाया। मैंने उनके पैर छुए। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बेटे और बहू ने मजबूत बनाया है। भारत ऐसे बहादुरों की वजह से मजबूत है।

विज्ञापन

क्या है केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश का मामला?

बता दें कि राजवीर उत्तराखंड में यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। यात्रा के बाद लौटते समय वह 9000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे। मौसम खराब था और इस दौरान यह हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। राजवीर सिंह चौहान सेवा में लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर होने के बाद पिछले 9 महीने से आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए फ्लाइंग कर रहे थे।

विज्ञापन

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान की कहानी सुनकर हर किसी की आंखें भर आईं। 14 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी और 4 महीने पहले ही उनके जुड़वा बच्चे हुए हैं। महज चार महीने पहले ही वे जुड़वां बेटों के पिता बने थे और फादर्स डे के दिन जब उनकी मौत की खबर परिवार को मिली, तो मानो सब कुछ थम गया।

विज्ञापन

उनके बड़े भाई चंद्रवीर सिंह चौहान सोमवार को शव को लेने और कागजी कार्रवाई के लिए उत्तराखंड गए थे और वहां से रुद्रप्रयाग से शव लेकर आज तड़के जयपुर पहुंचे। बड़े भाई चंद्रवीर ने राजवीर के हाथों में पहनी घड़ी और अंगूठी को देखते ही तुरंत भाई की पहचान कर ली थी, हालांकि पुलिस ने डीएनए जांच करवाने के लिए उनके सैंपल भी लिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ