जोधपुर का माचिया पार्क राज्य का तीसरा सबसे पसंदीदा जंतुआलय, रिकाॅर्ड 2.37 लाख पर्यटक पहुंचे
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jodhpur News: सीएम अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में स्थित माचिया बायोलाॅजिकल सफारी पार्क प्रदेश का तीसरा पसंदीदा जंतुआलय बन गया है। सूची में पहले स्थान पर जयपुर का नाहरगढ़ जैविक उद्यान और दूसरे नबंर पर जयपुर जंतुआलय का स्थान है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2022-23 में यहां 2.37 लाख पर्यटक पहुंचे।
जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 2022-23 में 3.18 लाख पर्यटक पहुंचे, जिससे वन विभाग को 1.49 करोड़ रुपए की आय हुई। वहीं जयपुर जंतुआलय को 2.46 लाख पर्यटकों ने देखा, इससे विभाग को 47.69 लाख की आय हुई। उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ जैविक उद्यान को इसी अवधि में 1.46 लाख पर्यटकों ने देखा और विभाग को 49.93 लाख रुपए की आय हुई। अभेड़ा जैविक उद्यान कोटा जंतुआलय में 49 हजार पर्यटकों से 20.18 लाख का राजस्व मिला।
उल्लेखनीय है कि माचिया सफारी पार्क का शिलान्यास तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने 2013 में किया। शिलान्यास के तीन साल बाद 2016 सीएम वसुंधरा राजे ने इसका लोकार्पण किया। यहां वर्तमान में करीब 309 तरह के वन्यजीव और पक्षी हैं। जिसमें 2 भालू, 2 काले भालू, 4 पैंथर, 2 टाइगर, 3 शेर, 3 जंगली लोमड़ी, 65 काले हिरण, 18 चिंकारा, 5 घड़ियाल, 100 से ज्यादा छोटे-बड़े पक्षी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: