Jaipur: 109 निकायों में सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति, सीएम गहलोत ने मंजूर किए 712 करोड़ रुपए

Jaipur, CM Ashok Gehlot Approved Crore of Works
विज्ञापन

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 109 नगरीय निकायों में सड़क विकास के 1980 कार्यों के लिए 712 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से इन निकायों में मुख्य सड़कों के मेजर रिपेयर के कार्य हो सकेंगे। गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 50 किमी नगर परिषद क्षेत्र में 35 किमी तथा नगर पालिका क्षेत्र में 20 किमी सड़कों के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 96 नगरीय निकायों के 1375 कार्यों के लिए 489 करोड़ रूपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की थी। इसी क्रम में विकास कार्यों हेतु यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन

8.50 करोड़ की लागत से बनेगा पशु चिकित्सालय

इसके अलावा सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि जयपुर स्थित राज्य स्तरीय बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण पर 8.50 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिये स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार आधुनिक मशीनरी, औजार एवं संयंत्रों समेत अन्य कार्यों के लिए भी 2.30 करोड़ का अतिरिक्त बजट प्रावधान किया गया है। चिकित्सालय के भवन निर्माण एवं आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता होने से पशुओं का उपचार बेहतर तरीके से हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ