Jaipur: 23 जून की बजाय 10 जुलाई से होगा ओलंपिक खेलों का आगाज, अब तक 54 लाख ने कराया पंजीयन

Jaipur, Rajiv Gandhi Olympic
विज्ञापन

Jaipur: राज्य सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया है। इन खेलों का शुभारम्भ अब 23 जून के स्थान पर 10 जुलाई को होगा। वहीं, खेलों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि भी 23 जून तक बढ़ाई गई है।

खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। वहीं, विद्यालय खुलने बाद करीब एक सप्ताह तक नए नामांकन होंगे। इन खेलों में 60 प्रतिशत तक सहभागिता स्कूली विद्यार्थियों की होती है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण तथ्य के साथ ही अन्य आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए खेलों के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

अब 23 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। राज्य सरकार एवं प्रतिभागी खेलों की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए हैं। लगभग 54.70 लाख प्रतिभागी इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। अब रजिस्ट्रेशन की अवधि 23 जून तक बढ़ाये जाने से प्रतिभागियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ