हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur: राजस्थान किसान महोत्सव में उमड़ा किसानों का हुजूम, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंच रहे अन्नदाता

विज्ञापन

Jaipur: जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय राजस्थान किसान महोत्सव में प्रदेश के कोने-कोने से किसानों का पहुंचना जारी है। उन्नत खेती एवं पैदावार बढ़ाने व नवाचारों की जानकारी हासिल करने के लिए महोत्सव में रोजाना हजारों किसानों का हुजूम उमड़ रहा है।

किसानों ने की सरकारी योजनाओं की तारीफ

महोत्सव में किसानों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं से जुड़ी सामग्री वितरित की जा रही है। इस दौरान जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

महोत्सव में किसान सरकारी योजनाओं से जुड़ी सामग्री को महोत्सव स्थल पर ही गौर से पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। किसानों ने बताया कि चिरंजीवी योजना के चलते सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में इलाज फ्री, जांच फ्री, दवाई फ्री तथा बिजली फ्री, राशन फ्री, गाय-भैंसों का बीमा, 500 रुपये में सिलेंडर और भला क्या चाहिए।

विज्ञापन

गांव-गांव तक पहुंचाएंगे किसानों से जुड़ी जानकारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के साथ-साथ प्रदेश के हर नागरिक के जीवन को आसान बनाने वाली योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं की जानकारी वे केवल अपने तक ही नहीं रखेंगे बल्कि गांव में जाकर जन-जन तक इन योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि हर जरूरतमंद तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola