Jaipur: राज्य में वन्य जीवाें के सरंक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Jaipur, CM Ashok Gehlot
विज्ञापन

Jaipur: राज्य सरकार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए विकास कार्याें हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने इस संबंध में इस साल के बजट में घोषणा की थी।

निंबाहेड़ा में आईटीआई भवन का होगा निर्माण

इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में 10.45 करोड़ रुपए की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस आईटीआई भवन के बनने से क्षेत्र के युवा विभिन्न उद्योगों से जुड़े तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ