हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए बनेंगे 5 नए छात्रावास, सीएम गहलोत ने दी 14 करोड़ रुपए की स्वीकृति

विज्ञापन

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु 5 नए छात्रावासों के भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अलवर के मालाखेड़ा, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़, पाली के रायपुर व उदयपुर के कानोड़ में सावित्री बाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास तथा चूरू के जैतासर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के लिए नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक छात्रावास के लिए 2.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इन छात्रावासों में 50-50 विद्यार्थियों की आवास क्षमता होगी।

सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से अनुसूचित जाति के विद्यार्थी सुगमता से शिक्षा प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

कृषि महाविद्यालयों के लिए खरीदे जाएंगे करोड़ों के उपकरण

इसके अलावा सीएम ने गहलोत ने राज्य के 38 कृषि महाविद्यालयों में प्रयोगशाला कार्य हेतु उपकरणों की खरीद के लिए 13.40 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

विज्ञापन

गहलोत की इस स्वीकृति से कृषि महाविद्यालयों में आवश्यक संसाधन तथा उपकरणों की खरीद हो सकेगी। इनमें 29 कृषि महाविद्यालयलों, जो कि 2022-23 से संचालित हैं, में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष हेतु 40-40 लाख रूपए के उपकरण क्रय किए जाएंगे। साथ ही, 2023-24 सत्र में 9 कृषि महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष हेतु 20-20 लाख रूपए के उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों में सुगमता होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola