हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hathras Stampede: पेपर लीक माफिया के घर में चलता था नारायण साकार का दरबार, जिनके सत्संग में हुआ हादसा

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे के बाद चर्चाओं में आए नारायण साकार हरि बाबा का अब राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया है। यहां प्रदेश के दौसा में नारायण साकार का एक आश्रम है, जहां वह महीने में चार बार दरबार लगाते हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते थे।

विज्ञापन

केजे श्रीवत्सन

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद अपने आप को भगवान का अवतार बताने वाले भोले बाबा और नारायण साकार हरि बाबा का राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया है। राजस्थान से भी बड़ी संख्या में अनुयाई नारायण साकार हरि बाबा से जुड़े हुए थे और वह दौसा में कई बार दरबार लगते थे।

महीने में 4 बार लगता था दरबार

राजस्थान के दौसा शहर के गोविंद देव मंदिर के पास एक मकान में नारायण साकार हरि बाबा ने अपना आश्रम बना रखा था। जहां वह महीने में 4 बार यहां पर दरबार लगाते थे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते थे। यह दरबार पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन के मकान में लगता था, गत फरवरी के महीने में जब एसओजी ने हर्षवर्धन के ठिकानों पर दबिश दी। उस दौरान दौसा के इस आवास पर भी रेड की गई। इस दौरान यहां नारायण साकार हरि बाबा का दरबार मिला। हालांकि एसओजी की दबिश के बाद यहां भोले बाबा का दरबार नहीं लगा। उसके बाद से इस मकान को सीज कर दिया गया है। बता दें कि पेपर लीक मामले का आरोपी हर्षवर्धन इसी दरबार की आड़ में पेपर लिखकर रैकेट चलाता था।

विज्ञापन

आश्रम के आसपास प्राइवेट गार्ड का कड़ा पहरा

एसओजी की रेड के बाद बाबा ने यहां कोई दरबार नहीं लगाया है, यह मकान बंद है। हालांकि यहां अभी टेंट लगे हुए हैं, जिनके बाहर एक बोर्ड लगा था जिस पर लिखा है कि बाबा अभी निज प्रवास पर हैं। कॉलोनी वाले लोग यह बताते हैं कि इस आश्रम में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। आश्रम के बाहर उनकी अलग से सिक्योरिटी फोर्स कड़ा पहरा देती थी और केवल हर्षवर्धन का यहां आना-जाना था। जब नारायण हरि बाबा यहां दरबार लगाते थे, उनके प्राइवेट गार्ड आश्रम के आसपास और पूरे रास्ते में तैनात रहते थे, जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती थी।

नवंबर में हुए प्रवचन का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, एसओजी ने जब यहां दबिश दी और इस आश्रम को सीज किया तब से कॉलोनीवासी भी काफी खुश हैं क्योंकि यहां किसी भी प्रकार के अनधिकृत लोगों की आवाजाही नहीं है। फरवरी महीने में जब एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में इस आश्रम में दबिश दी गई थी। यहां 4 घंटे तक सर्च अभियान चला था और एसओजी को इस आवास से अलग-अलग परीक्षाओं की आंसर शीट और कई डॉक्यूमेंट मिले थे। नारायण हरि बाबा ने दौसा के कांदोली के पास पिछले नवंबर महीने में एक बड़ा प्रवचन का कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में भी हाथरस की तरह ही भारी भीड़ उमड़ी थी, NH 21 पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola