Dispute Between Rashtriya Karni Sena And Shri Rajput Sena: राजस्थान में राजपूत नेताओं का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। शुक्रवार रात को राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत सेना के महिपाल मकराना के बीच झड़प हो गई। विवाद में महिपाल मकराना घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी के आरोप लगाए हैं। मामले में अभी तक पुलिस ने 4 आरोपियों कोे पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार विवाद की असली वजह वर्चस्व की लड़ाई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ही राष्ट्रीय करणी सेना पर आधिपत्य को लेकर शिव सिंह शेखावत और महिपाल मकराना के बीच विवाद है। जिसमें महिपाल मकराना घायल हो गए। उनके साथियों ने उनको इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ेंः BJP के वरिष्ठ नेता यासीन खान कौन? जिनकी पीट-पीट कर हत्या, विधायक बालकनाथ के करीबी थे
शिव सिंह शेखावत ने लगाया ये आरोप
शिव सिंह शेखावत ने कहा कि पहले राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद सिंह शेखावत को महिपाल मकराना ने कहा कि शिव सिंह को ये कर दूंगा वो कर दूंगा। इसके बाद 9 जून को मेरे पास पाकिस्तान नंबर से धमकी भरा फोन आता है। धमकी के बाद से ही मैंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इसके बाद इन लोगों ने मुझ पर हमला करने के लिए राजपूत आदमी भेजा। शिव सिंह शेखावत के अनुसार कोर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाढियावास का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाकर हम लोग मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह के साथ सुशांत सिंह राजपूत की आवाज उठाने की प्लानिंग कर रहे थे। इस दौरान 4 लोग मेरे कार्यालय में आए और कहा कि शिव सिंह से मिलना है।
सब कुछ प्लानिंग से किया
वहीं हमले के बाद महिपाल मकराना की पत्नी ने कहा कि इनको धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से ही 40 लोग बुला रखे थे। उन्हें बुरी तरीके से मारा गया है। उन्होंने मुझे बताया कि धोखे से मारा है। वर्षा ने कहा कि फायरिंग शिव सिंह की ओर से हुई है। जबकि शिव सिंह फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। मेरे पति महिपाल मकराना ने कुछ नहीं किया है।
ये भी पढ़ेंः राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग, गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद मिली थी धमकी
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines