दूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन, नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका

Team India: इंडिया ए की टीम पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बुरी तरह से हार गई थी. कई युवा खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को दूसरे मुकाबले में कमबैक करके टीम इंडिया को जीत दिलानी होगी.

India A

India A के इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें (Pic Credit- AI Generated)

Team India: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसके पहले मुकाबले में इंडिया ए को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में इंडिया ए की टीम के कई खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया था. अब दूसरे वनडे मैच में इन खिलाड़ियों को कमबैक करना होगा. न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया की वनडे टीम का सिलेक्शन होने वाला है. ऐसे में अगर न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में इन 3 खिलाड़ियों को जगह बनानी है, तो दूसरे मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ 

इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले मुकाबले में सिर्फ 15 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. अब दूसरे मुकाबले में गायकवाड़ को अपने बल्ले से धमाल मचाना होगा. गायकवाड़ को बड़ी पारी खेलनी होगी. जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी गायकवाड़ को मौका मिले. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गायकवाड़ ने बहुत की कमाल की बल्लेबाजी की थी. ऐसे में गायकवाड़ को उसी फॉर्म को अब आगे भी जारी रखना होगी. जिससे वो चयनकर्ताओं का दिल एक बार फिर से जीत सके. 

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की फिलहाल टीम इंडिया तलाश कर रही है. हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में उस समय के लिए सूर्यांश शेडगे अपना ठोक रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक वनडे मैच में शेडगे ने गेंद के साथ 4 विकेट हासिल किया था. लेकिन बल्ले के साथ उन्होंने निराश किया था. ऐसे में शेडगे दूसरे मुकाबले में गेंद के साथ ही साथ बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. जिससे उन्हें सीधे वनडे टीम में ही एंट्री मिल जाए. 

विज्ञापन

अरशद खान 

युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अरशद खान ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ 2 विकेट हासिल किया था. लेकिन बल्ले के साथ वो भी फेल हो गए थे. ऐसे में दूसरे मुकाबले में अरशद खान गेंद और बल्ले दोनों के साथ अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. टीम इंडिया मौजूदा समय में नंबर 8 के खिलाड़ी की तलाश कर रही है. जो 10 ओवर गेंदबाजी करने के साथ ही साथ थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर सके. हर्षित राणा को इस जगह पर खेलने का मौका मिलता है. उनकी इंजरी के कारण टीम उनके बैकअप खिलाड़ी की तलाश में लगी हुई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ