भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. अब कपिल देव ने उनकी वापसी को लेकर बयान दिया है. साथ में ये भी बताया है कि आखिर कैसे उनकी वापसी हुई?

भुवनेश्वर कुमार/ Image Source: ANI

भुवनेश्वर कुमार/ Image Source: ANI

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम इसी महीने ही न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 6 अक्टूबर को ही बीसीसीआई ने भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया था, जिसमें भुवनेश्वर कुमार को भी मौका मिला है. करीब 4 साल बाद उनकी वापसी टीम इंडिया में हुई है. भुवी की वापसी के बाद कपिल देव ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भुवी की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

भुवी की वापसी पर बोले कपिल देव

भुवी की वापसी के बाद कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आई. अब कपिल देव का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया. उन्होंने कहा कि भुवी ने भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कड़ी मेहनत की. उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया. उन्होंने लगातार गेंदबाजी की, जिसकी वजह से भुवी को मौका मिला. उनकी वापसी से बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी. अगर जज्बा हो तो भारतीय टीम में वापसी की जा सकती है.

विज्ञापन

इसके अलावा कपिल देव ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभकामनाएं दी हैं. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि भुवी भारतीय टीम के लिए वापसी के बाद कैसा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

भुवी ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित

आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया था और आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाया. उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैच में 17 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए 28 विकेट लिए थे. इस तरह उन्होंने 2 सीजन में 30 मैच में कुल 45 विकेट चटकाए. इसके बाद भुवी ने उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में भी कमाल किया और खेले गए 11 मैच में 14 विकेट अपनी झोली में डाले. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. इसलिए चयनकर्ताओं को टीम इंडिया में चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा.

करियर पर एक नजर

36 साल के भुवी ने भारत के लिए साल 2012 में डेब्यू किया. इसके बाद वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे. उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. भुवी ने 21 टेस्ट मैच में 63 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा उन्होंने 121 वनडे मैच में 141 विकेट चटकाए. वहीं, 87 टी-20 मैच में उन्होंने 90 विकेट अपनी झोली में डाले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ