IND vs AUS U-19 मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 मिनट बाद खत्म हो गया मुकाबला

Narendra Modi Stadium Ahmedabad: 7 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जब मैदान पर भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इसके बाद हड़कंप मच गया.

Narendra Modi Stadium

Narendra Modi Stadium/ Image Source: ANI

Narendra Modi Stadium: भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच 5 से 7 अक्टूबर के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच खेला गया. भारत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट से बाजी मारी. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा था. मैच के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया. हालांकि थोड़ी देर बाद भारत ने मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया और मैच खत्म हो गया.

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को ईमेल में धमकी मिली, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी. ये ईमेल एसोसिएशन को करीब सुबह 11 बजे आया. जिसके बाद एसोसिएशन ने पुलिस से संपर्क किया. स्टेडियम के अलावा अहमदाबाद हाईकोर्ट, स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद पुलिस की साइबर सेल स्टेडियम पहुंची थी. एसोसिएशन के मुताबिक ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. आईपीएल और वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी स्टेडियम को बम की धमकी मिल चुकी है. धमकी की खबर दोनों टीमों को देर से बताई गई. इसके बाद करीब दोपहर 1 बजे दोनों टीमें स्टेडियम से होटल लौट गईं.

विज्ञापन

भारत अंडर-19 ने 10 विकेट से दर्ज की जीत

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 इस मैच की पहली पारी में 73 ओवर में 174 रन ही बना पाई थी. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी तक नहीं खेल सका. सबसे ज्यादा रन चार्ली हेंडरसन ने बनाए. उन्होंने 147 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 78.4 ओवर बल्लेबाजी की और 10 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना दिए. विकेटकीपर बल्लेबाज अभिप्राय बिस्वास और कप्तान यशबरधन चौहान ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. यशबरधन चौहान ने 83 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि अभिप्राय बिस्वास के बल्ले से 62 गेंदों में 73 रन निकले थे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम दूसरी पारी में भी खासा प्रभावित नहीं कर सकी. टीम 43.5 ओवर में 151 रनों पर सिमट गई. ब्लेक कैटल ने टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 104 गेंदों में 63 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने पहले ही ओवर में 11 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. भारत की ओर से इस मैच में तन्मय बलोदा ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ही पारियों में 14 विकेट झटके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ