पश्चिम बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

पश्चिम बंगाल सरकार ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इस नई नियुक्ति के साथ ही उन्हें राज्य में कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है. प्रशासन में यह अहम पद मिलने के बाद राज्य सरकार में उनकी भूमिका और कद काफी बढ़ गया है.

Mithun Chakraborty, West Bengal Government, Mithun Chakraborty Cabinet Minister Status

पश्चिम बंगाल सरकार ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. Credit: Screengrab

पश्चिम बंगाल की राजनीति और सत्ता के गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है. सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें नई भूमिका के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है. इस नई नियुक्ति के बाद राज्य सरकार के प्रशासनिक ढांचे में मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा मिलना यह साफ दर्शाता है कि सरकार उनके अनुभव और कद को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के केंद्र में रखना चाहती है.

विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती का सियासी सफर

बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती का का राजनीतिक सफर किसी थ्रिलर फिल्म की कहानी से कम नहीं है. फिल्मों में कदम रखने से पहले छात्र राजनीति और वामपंथी विचारधारा से जुड़ाव रखने वाले मिथुन आज BJP के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. मिथुन चक्रवर्ती का शुरुआती जीवन कोलकाता में बीता. 1970 के दशक में फिल्मों में आने से पहले वे नक्सली आंदोलन के संपर्क में आए थे. हालांकि, पारिवारिक त्रासदी के चलते उन्होंने वह रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट (FTII) का रुख कर लिया, जहां से उनके अभिनय का सुनहरा सफर शुरू हुआ.

विज्ञापन

ममता बनर्जी के साथ टीएमसी में एंट्री

अभिनय की दुनिया में दशकों तक राज करने के बाद मिथुन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी होने के चलते साल 2014 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उन्हें राज्यसभा भेजा. हालांकि, शारदा चिटफंड घोटाले में नाम आने और विवादों के बाद उन्होंने 2016 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से दूरी बना ली.

2021 में बीजेपी में शामिल होकर सबको चौंकाया

साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर जोरदार वापसी की. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उन्होंने BJP की सदस्यता ली. मंच से अपने मशहूर डायलॉग्स बोलकर उन्होंने समर्थकों में नया जोश भर दिया. इसके बाद से मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी के स्टार प्रचारक और बंगाल की राजनीति में पार्टी के एक बेहद मजबूत चेहरे के तौर पर लगातार सक्रिय हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ