जिन्होंने पानी का पैसा खाया, उनकी नाक से निकाल लेगी भजनलाल सरकार: मदन दिलावर

मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचे. इसके लिए केंद्र ने राजस्थान को हजारों करोड़ रुपये दिए, लेकिन तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने जल जीवन मिशन को घोटाले की भेंट चढ़ा दिया.

Madan Dilawar
विज्ञापन

राजस्थान में जल जीवन मिशन को लेकर सियासी पारा उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर सीधा और तीखा हमला बोला. विकास रथ यात्रा की स्वागत सभा में मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने जनता के पीने के पानी का पैसा नहीं खाया होता, तो आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा होता.

मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचे. इसके लिए केंद्र ने राजस्थान को हजारों करोड़ रुपये दिए, लेकिन तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने जल जीवन मिशन को घोटाले की भेंट चढ़ा दिया. मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पाइपलाइन बिछाने के नाम पर फर्जी भुगतान उठा लिए गए, न टंकियां बनीं और जहां पाइप डाली भी गई, वो टूटी-फूटी. मंत्री का कहना था कि कांग्रेस ने जनता के पीने के पानी को भी नहीं छोड़ा, लेकिन अब भजनलाल शर्मा सरकार इस घोटाले की परत-दर-परत जांच कर रही है.

विज्ञापन

मंत्री ने ऐलान किया कि जिन्होंने पानी का पैसा खाया है, उनसे नाक से भी पैसा निकलवाया जाएगा,” यह कहते हुए दिलावर ने साफ संकेत दिए कि कार्रवाई और तेज होगी. उन्होंने बताया कि जांच में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन जलदाय मंत्री महेश जोशी पहले ही जेल जा चुके हैं और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की जमानत पर बाहर हैं. अब कई बड़े अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं. मदन दिलावर ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन को दोबारा पटरी पर ला दिया है. अगले 6 महीने में रामगंज मंडी के हर घर तक नल से जल पहुंचेगा. कोई भी घर पानी की पाइपलाइन से वंचित नहीं रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ