फलों पर लगाई चूहे मारने की दवा, महाराष्ट्र में दो फल विक्रेता गिरफ्तार; दुकान हुई सील

महाराष्ट्र में मुंबई के उत्तरी उपनगर मलाड में फलों की बिक्री से जुड़ा एक गंभीर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और विक्रेता की दुकान को सील कर दिया. पुलिस ने विक्रेता सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

faridabad news (1)
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुंबई के उत्तरी उपनगर मलाड में फलों की बिक्री से जुड़ा एक गंभीर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और विक्रेता की दुकान को सील कर दिया. पुलिस ने विक्रेता सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

बता दें कि विक्रेता फलों पर रेटिनॉल नाम की दवाई लगा रहा था. वहीं, यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय नागरिक कुणाल सालुंके ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया था कि दो फल विक्रेता फलों को चूहों से बचाने के नाम पर उन पर जहरीला पदार्थ लगा रहे हैं. बताया गया कि यह पूरी घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई, जिसे सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

मलाड पुलिस स्टेशन की टीम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की. शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए उन पर चूहा मारने की दवा लगाते थे. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह का काम न केवल गैर कानूनी है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक भी है.

बता दें कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उनकी दुकान को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों के साथ इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ