Shiv Sena MP Ravindra Waikar Accident: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बीती रात शिवसेना सांसद रविंद्र वायकर का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। हालांकि हादसे में सांसद की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन उनकी कार बुरी तरह डैमेज हुई। हादसा वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर जोगेश्वरी इलाके में CPRF कैंप के पास रात करीब 11 बजे हुए। हादसे के वक्त रवींद्र वायकर कार में ही थे। कार में बैठते ही पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, इसलिए उन्होंने आशंका जताई है कि यह कोई बड़ी साजिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:भीषण हादसे में 66 लोगों की मौत, जानें Ethiopia में कब-कहां और कैसे हुआ रोड एक्सीडेंट?
ट्रक ड्राइवर पुलिस को नशे की हालत में मिला
प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त आरोपी ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था। हादसे की सूचना मिलने पर वनराई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक जब्त करके ड्राइवर को हिरासत में लिया। सांसद रवींद्र वायकर ने वनराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। वनराई पुलिस सड़क पर लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है, ताकि पता चले कि हादसा वाकई दुर्घटना था या कोई साजिश। पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। सांसद की डैमेज कार को जब्त करके उन्हें कड़ी सुरक्षा में घर तक भी पुलिस ने पहुंचाया।
यह भी पढ़ें:एक और विमान हादसा! लैडिंग करते समय लगी भीषण आग, 80 लोग लेकर कनाडा आई थी फ्लाइट
1992 से राजनीति में एंट्री की थी रविंद्र ने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र वायकर डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता और सांसद हैं। इससे पहले वे उद्धव ठाकरे की शिवसेना में थे और हाल ही में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए थे। साल 2009 से वे जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1992 में मुंबई से नगरसेवक के रूप में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। 2014 से 2019 तक रविंद्र फडणवीस सरकार में आवास, उच्च और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री रहे। 2024 लोकसभा चुनाव में रविंद्र ने उत्तर-पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ा और उद्धव ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को हराया।
यह भी पढ़ें:कपड़े उतार अश्लील वीडियो बनाया और…महाराष्ट्र में कॉल सेंटर कर्मी से 6 लाख लूटकांड में बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines