ट्रंप के दोस्त' नेतन्याहू को तगड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को नई सरकार बनाने का न्योता, जानें इजरायल में कैसे हुआ सत्ता परिवर्तन?

इजरायल में 19 साल बाद सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और बेंजामिन नेतन्याहू को तगड़ा झटका कहा जा रहा है, क्योंकि उनका 19 साल पुराना शासन खत्म हो जाएगा. गादी आइसेनकोट के नई सरकार बनाने का न्योता मिल गया है.

Israel election results, Benjamin Netanyahu, Gadi Eisenkot, Arab parties Joint List, Israel coalition government

इजरायल आम चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरब पार्टियों पर चुनाव 'चुराने' का बड़ा आरोप लगाया है. Creditt-ANI/AI

इजरायल में 19 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू का युग फिलहाल खत्म हो जाएगा. गत 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में आइसेनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इजरायल में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद के लिए मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट के दावे को स्वीकार कर लिया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है. शपथग्रहण की तिथि और कार्यक्रम का एलान बाद में किया जाएगा. इसी के साथ इजरायल में 19 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू का युग फिलहाल खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

गत 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में आइसेनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बाद में अरब पार्टियों के 19 सांसदों ने भी उन्हें समर्थन दिया है. इन्हें मिलाकर आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन हासिल हो गया है. इजरायल में 120 सदस्यों वाली संसद नीसेट में बहुमत के लिए 61 सदस्यों की जरूरत होती है. आइसेनकोट की शर्त के अनुसार इजरायल को यहूदी राष्ट्र मानते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था से देश चलाया जाएगा. हमास को आतंकी संगठन मानते हुए उसकी सैन्य शक्ति को खत्म किया जाएगा.

विज्ञापन

सेना में सभी की भर्ती के लिए नियम बदले जाएंगे. देश के गठन के समय नागरिकों के अधिकारों के लिए जो आचार संहिता तय की गई, उसका पालन किया जाएगा. इन शर्तों पर आइसेनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन से सहमति बनने के बाद अरब पार्टियों के नेता राष्ट्रपति हरजोग के पास गए और उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए आइसेनकोट का समर्थन करने का पत्र सौंप दिया. ज्वाइंट लिस्ट में तीन अरब पार्टियां- हदाश, ताल और बलद हैं, जबकि राएम ने अलग होकर चुनाव लड़ा था.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ