IPL 2027 Trade: अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी

IPL 2027 की ट्रेड विंडो में अब तक आठ खिलाड़ियों की टीम बदल चुकी है. ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे हैं, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है. टी नटराजन और जीशान अंसारी की टीमें भी बदल गई हैं.

Rishabh Pant/ Image Source: ANI

Rishabh Pant/ Image Source: ANI

आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुल चुकी है और टीमें नीलामी से पहले ही अपनी जरूरत के खिलाड़ियों को दूसरे फ्रेंचाइजी से जोड़ने में जुट गई हैं. इस बार कई बड़े नामों की टीम बदलने से टूर्नामेंट का माहौल अभी से गर्म हो गया है. हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर भी एक बड़ी ट्रेड डील की चर्चा चल रही है. खबरों के मुताबिक, हार्दिक पंजाब किंग्स में जा सकते हैं, जबकि उनकी जगह अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, इस संभावित सौदे पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

विज्ञापन

अगर यह डील पूरी होती है तो आईपीएल 2027 के ट्रेड बाजार में हलचल और बढ़ जाएगी. इससे पहले ही आठ खिलाड़ियों की टीम बदलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इन सौदों में दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की टीम बदली

सीजन के लिए सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड हुआ. ऋषभ पंत लखनऊ से अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं. उन्हें दिल्ली की ओर से 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, कुलदीप यादव दिल्ली का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं. उनकी सैलरी 13.50 करोड़ रुपये होगी.

CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों का सौदा

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने आपस में चार खिलाड़ियों की अदला-बदली की है. लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स हैदराबाद से चेन्नई पहुंच गए हैं. दूसरी ओर, खलील अहमद और नाथन एलिस अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे. इस सौदे के तहत लिविंगस्टोन को 6 करोड़, जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़, खलील अहमद को 4.8 करोड़ और नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे.

विज्ञापन

नटराजन और जीशान की भी अदला-बदली

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी खिलाड़ियों का ट्रेड किया है. तेज गेंदबाज टी नटराजन दिल्ली से हैदराबाद चले गए हैं, जबकि जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे. नटराजन को 5 करोड़ और जीशान को 40 लाख रुपये मिलेंगे.

इन खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड

विज्ञापन

ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स – 15 करोड़

कुलदीप यादव – दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.50 करोड़

विज्ञापन

टी नटराजन – दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 5 करोड़

जीशान अंसारी – सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टोन – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 6 करोड़

खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 4.8 करोड़

विज्ञापन

जैक एडवर्ड्स – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 3 करोड़

नाथन एलिस – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 2 करोड़

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ