भीषण हादसे में 66 लोगों की मौत, जानें Ethiopia में कब-कहां और कैसे हुआ रोड एक्सीडेंट?

Ethiopia Road Accident: इथियोपिया में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है। एक कार और लोगों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। पानी में डूबी गाड़ी से शव निकाले गए हैं। आइए हादसे के बारे में विस्तार से बात करते हैं…

Road Accident

File Photo

विज्ञापन

Ethiopia Road Accident: इथियोपिया में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी की रिलीज के अनुसार, हादसा दक्षिणी इथियोपिया में हुआ है। एक कार और लोगों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। टक्कर लगने के बाद कार और बस नहर में गिर गईं। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए पीड़ितों को नहर से निकाला, लेकिन तब तक 66 लोग दम तोड़ चुके थे। स्थानीय बोना जनरल अस्पताल में 4 लोगों का उपचार जारी है।

हादसा राजधानी अदीस अबाबा से करीब 300 किलोमीटर दूर सिदामा राज्‍य में बोना ज़ुरिया वोरेडा में गेलाना ब्रिज के पूर्वी क्षेत्र में हुआ। सिदामा रीजनल हेल्‍थ ब्‍यूरो ने फेसबुक पर पोस्ट करके हादसे की पुष्टि की। ब्यूरो की ओर से शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, पानी में डूबी एक गाड़ी के चारों ओर बड़ी संख्‍या में लोग जुटे हैं। वे हादसाग्रस्त लोगों को पानी से निकालने में मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। नीले तिरपाल से ढके कुछ शव जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। ब्यूरो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ