रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न, बोले- सैनिकों के साथ त्योहार मनाना मेरा सौभाग्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सुकना मिलिट्री कैंप में जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाया.

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुकना मिलिट्री कैंप में जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाया. (Photo: X (@rajnathsingh)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सुकना मिलिट्री कैंप में जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाया. राजनाथ सिंह ने छोटी दिवाली के मौके पर जवानों के साथ मिठाई खाई. साथ ही, सुकना मिलिट्री कैंप में सेना के जवानों के साथ पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ का लुत्फ उठाया. उन्होंने सैनिकों के साथ मिलकर फुलझड़ी भी जलाई. रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ बिताए गए इस वक्त को अपना सौभाग्य बताया.

विज्ञापन

ये मेरा सौभाग्य है- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-, ”दिवाली की पूर्व संध्या पर सुकना मिलिट्री स्टेशन में हमारे बहादुर सैनिकों के साथ पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ में शामिल होने का मुझे सौभाग्य मिला. ये आयोजन एकजुटता का एक सच्चा उत्सव है, जहां पद और रैंक का अंतर मिट जाता है और हम सब एक परिवार की तरह साथ बैठते हैं. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने परिवारों और अपनों से दूर तैनात हमारे बहादुर सैनिकों के साथ भोजन करना और समय बिताना, हमेशा एक अत्यंत भावुक और विनम्र कर देने वाला अनुभव होता है. उनके आपसी भाईचारे और स्नेहपूर्ण मुस्कान में हमारे सशस्त्र बलों की वास्तविक शक्ति और एकता की झलक मिलती है.”

विज्ञापन

तैयारियों की भी की समीक्षा

राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग जिले में स्थित सुकना में ‘त्रिशक्ति कोर’ की तैयारियों का भी जायजा लिया. रक्षा मंत्री को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने दिवाली की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी सीधे संघर्ष में उलझने के बजाय कमजोरियों का फायदा उठाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. राजनाथ सिंह ने कहा- ”आजकल दुश्मन अक्सर सीधे संघर्ष में उलझने से बचता है और इसके बजाय हमारी कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करता है. दुश्मन सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक जानकारी फैलाकर स्थानीय लोगों और सैनिकों के मन में संदेह के बीज बोने की भी कोशिश करता है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ