भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सचिव से शिकायत

Bhopal MLA Rest House: भोपाल के विधायक विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के कमरे में युवक-युवती के मिलने से हड़कंप मच गया है. विधायक के पहुंचते ही दोनों भाग निकले, जिसके बाद बिना अनुमति चाबी देने पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पूरे मामले की शिकायत विधानसभा सचिवालय से की गई है और PWD जांच में जुटा है.

Bhopal MLA Rest House, Congress MLA Dinesh Jain 'Bose', MLA Rest House controversy, MP Legislative Assembly Secretariat, PWD inquiry

भोपाल के विधायक विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के कमरे में युवक-युवती के मिलने से हड़कंप मच गया है. Credit: AI

Bhopal MLA Rest House: राजधानी भोपाल स्थित MLA रेस्ट हाउस से एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस को आवंटित कमरे में उनकी गैरमौजूदगी के दौरान एक युवक और युवती की मौजूदगी का आरोप लगा है. इस घटना के बाद विश्राम गृह परिसर और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. इस घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

विधायक दिनेश जैन बोस के अनुसार, 2 नवंबर को वह दिल्ली से लौटने के बाद दोपहर करीब 2 बजे विधायक विश्राम गृह पहुंचे थे. यहां उन्हें कमरा नंबर 14 और 15 आवंटित है. विश्राम गृह पहुंचने पर उन्होंने केयरटेकर से कमरा नंबर 15 की चाबी मांगी, लेकिन वहां चाबी मौजूद नहीं थी. इसके बाद केयरटेकर ने उन्हें कमरा नंबर 14 की चाबी थमा दी. विधायक का आरोप है कि जब वह कमरा नंबर 14 में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बगल के कमरा नंबर 15 में एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे. विधायक को देखते ही दोनों वहां से तेजी से निकलकर भाग गए. अपने ही आवंटित कमरे में अनजान युवक-युवती को इस तरह देखकर विधायक दंग रह गए.

विज्ञापन

दिनेश जैन बोस ने बताया कि उनके कमरे की चाबी रिसेप्शन काउंटर पर जमा रहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी या उनके निजी सहायक (PA) की अनुमति के बिना केयरटेकर ने किसी बाहरी व्यक्ति को चाबी कैसे दे दी? उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि कमरों के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए.

इस मामले को लेकर विधायक ने विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद सचिवालय ने मामले को जांच के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को भेज दिया है. विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) महावीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लॉक-3 के इस मामले की जांच PWD द्वारा की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ