मोहम्मद शमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने BCCI से की बड़ी मांग

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि शमी को कोचिंग की भूमिका मिलनी चाहिए.

Mohammed Shami

शमी को लेकर आया खास बयान (Photo: ANI)

Mohammed Shami: क्रिकेट जगत में मौजूदा समय में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी छाए हुए हैं. 6 नवंबर की रात उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया. शमी ने कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी. शमी टी20 और वनडे मैच खेलते रहेंगे. खैर अब शमी को लेकर तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं. पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी बड़ी बात कह दी है. उनका कहना है कि शमी को कोचिंग की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने BCCI से खास अपील की है.

विज्ञापन

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने क्या कहा?

मोहम्मद शमी ने अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है. मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि अब शमी को कोचिंग की भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने शमी की तुलना कपिल देव से भी की. ANI से बात करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा, “मैं इस बात की उम्मीद करता हूं कि शमी अपना अनुभव यंग खिलाड़ियों के साथ साझा करेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि BCCI उनके योगदान को पहचानेगा. उन्हें कोचिंग की भूमिका देनी चाहिए. मुझे लगता है कि कपिल देव के बाद वो सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं. मैं किसी की तुलना नहीं कर रहा हूं. लेकिन कपिल देव भी शमी की तरह के खिलाड़ी थे.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि शमी को BCCI कोचिंग का मौका देगी. वो आगे जाकर यंग खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं. भारत में अब काफी यंग तेज गेंदबाज हैं. इनकी बिल्कुल भी कमी नहीं है. मैं दुआ करता हूं कि शमी के इतने सालों का अनुभव फ्यूचर में टीम इंडिया और तेज गेंदबाजों के लिए बहुत काम आएगा.”

विज्ञापन

शमी का शानदार करियर

शमी का टेस्ट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है. उन्होंने विदेशी पिचों पर भी अपना प्रभाव छोड़ा है. भारतीय टीम को जीत दिलाने में हमेशा उनका अहम योगदान रहा. शमी ने 6 नवंबर 2013 को अपना टेस्‍ट डेब्‍यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. शमी का टेस्‍ट कैप नंबर 279 रहा. उन्‍होंने 64 टेस्‍ट में 229 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने हमेशा बढ़िया गेंदबाजी की. शमी ने टीम इंडिया की तरफ से अंतिम टेस्ट मैच जून 2023 में द ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने घरेलू क्रिकेट में खूब बवाल मचाया हुआ है. लगातार उनकी वापसी की मांग भी हो रही है. चयनकर्ताओं ने अभी तक उन्हें नज़रअंदाज किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ