एक और विमान हादसा! लैडिंग करते समय लगी भीषण आग, 80 लोग लेकर कनाडा आई थी फ्लाइट

Air Canada Flight Catches Fire: एयर कनाडा की फ्लाइट ने लैंडिंग के समय रनवे पर ही आग पकड़ ली। हादसे में विमान में सवार सभी 80 लोगों की जान बच गई। अचानक झटके लगने से यात्रियों चीख पुकार मच गई थी। आइए जानते हैं कि हादसा कैसे और कहां हुआ?

Air Canada Flight Accident

रनवे पर फिसलने से लैंडिंग गियर टूटा।

Air Canada Flight Catches Fire: दक्षिण कोरिया के अलावा कनाडा में भी एक विमान हादसा हुआ है। कनाडा में PAL एयरलाइंस के विमान ने लैंडिंग के बाद आग पकड़ ली। 80 लोगों को लेकर सेंट जॉन्स से हैलिफैक्स आई एयर कनाडा की फ्लाइट AC2259 एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी कि विमान रनवे पर फिसल गया और लैंडिंग गियर टूटने से विमान में आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन विमान को नुकसान पहुंचा है। वहीं यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई थी, लैंडिंग होते ही लोगों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू करके सेफ जोन में ले जाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमान के पंख और इंजन रनवे पर घिसटा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक यात्री निक्की वैलेंटाइन ने बतायाकि सेंट जॉन्स से हैलिफैक्स आई फ्लाइट हैलिफैक्स स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, जब विमान में आग लगी। शनिवार शाम की बात है, विमान का इमरजेंसी लैंडिंग काम नहीं कर रहा था तो पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग करते समय विमान रनवे पर स्किड हो गया और 20 डिग्री के कोण पर झुक गया। ऐसा होने पर जोरदार झटका लगा तो पैसेंजर्स चिल्लाने लगे। उसने खिड़की से देखा तो विमान के पंख और इंजन रनवे पर घिसट रहे थे। विमान ने रनवे पर कुछ दूर तक स्किड किया, लेकिन इस दौरान विमान के बाएं हिस्से में आग लगी। धुंआ उठने लगा, लेकिन तब तक पायलट ने विमान के ब्रेक लगा लिए थे।

विज्ञापन

पैसेंजरों को 2 मिनट में विमान से उतारा गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन विमान में करीब 80 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। उन्हें हवाई अड्डे के एक हैंगर में ले जाकर पैरामेडिक्स द्वारा जांचा गया। लोगों को विमान से उतरने में 2 मिनट का समय लगा। एक तरफ विमान जल रहा था और दूसरी तरफ लोग उतरने की जल्दी कर रहे थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं विमान क्रैश न हो जाए। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ