Salman Khan Death Threat: मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजे थे।
लंबे समय से जान से मारने की धमकियां पाने वाले सलमान ने हाल ही में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि धमकियों से वे कैसे निपट रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में सलमान ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा के बारे में भी बात की थी। बता दें कि धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने ये सुरक्षा कैटेगरी सलमान को उपलब्ध कराई है।
और पढ़िए – आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का चौथा दिन, घने जंगल में दहशतगर्दों की तलाश में जुटे सुरक्षाकर्मी
सलमान खान ने क्या कहा था?
सलमान खान ने कहा था कि गंभीर खतरा है इसलिए सुरक्षा है। सलमान ने कहा, “मुझे जो कहा गया है, मैं कर रहा हूं। एक डायलॉग है ‘किसी का भाई किसी की जान’ ‘उन्हें 100 बार लकी बनना है, मुझे एक बार लकी बनना है’। इसलिए, मुझे बहुत सावधान रहना पड़ा।” उन्होंने स्वीकार किया कि वह अक्सर अपने आस-पास “इतनी बंदूकें” देखकर डर जाते हैं।
और पढ़िए – Kerala Boat Accident: केरल में पलटी टूरिस्ट बोट, 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उन्होंने बताया था कि मैं पूरी सुरक्षा के साथ हर जगह जा रहा हूं। मुझे पता है कि जो कुछ भी होने वाला है, वह होगा चाहे आप कुछ भी करें। उन्होंने कहा कि अब सड़क पर साइकिल चलाना और कहीं अकेले जाना काफी मुश्किल होता है। इससे बड़ी परेशानी ये कि जब भी मैं ट्रैफिक में होता हूं, वहां काफी सिक्योरिटी होती है। गाड़ियों की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कत होती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
22 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines