Expressway New Rule Alert: 1 नवंबर से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे कनेक्टिंग लिंक पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कार के लिए 100 kmph की स्पीड लिमिट तय

Expressway New Rules: 1 नवंबर 2026 से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे कनेक्टिंग लिंक पर सभी मालवाहक गाड़ियों का प्रवेश बंद. कार की स्पीड लिमिट 100 किमी/घंटा और बसों की 80 किमी/घंटा तय. जानिए पूरी जानकारी.

Mumbai Pune Expressway Connecting Link Goods Vehicle Ban Nov 1 Speed Limit Cars 100 Kmph Buses 80 Kmph Details in Hindi.

1 नवंबर से बदलेंगे Mumbai-Pune Expressway के नियम बदल रहे हैं. (file photo)

मुंबई और पुणे के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है. महाराष्ट्र हाईवे पुलिस (Maharashtra Highway Police) ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) के नए कनेक्टिंग लिंक (Connecting Link) पर भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन पर स्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) प्रवीन सालुंखे के आधिकारिक ट्रैफिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह नया नियम 1 नवंबर 2026 से लागू हो जाएगा. टनल (सुरंगों) के विशेष डिजाइन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. जान‍िये कनेक्टिंग लिंक पर किन गाड़ियों को एंट्री मिलेगी, किन पर बैन रहेगा और रफ्तार के नए नियम क्या हैं.

विज्ञापन

1 नवंबर से किन वाहनों पर रहेगी रोक?

नए कनेक्टिंग लिंक, जिन्हें पहले मिसिंग लिंक भी कहा जाता था, अब इस पर किसी भी तरह की मालवाहक गाड़ी को जाने की अनुमति नहीं होगी. छोटे-बड़े ट्रक, कमर्शियल पिकअप वैन, टाटा एस (Chhota Hathi) और अन्य सभी मालवाहक गाड़ियां इस रूट पर पूरी तरह बैन रहेंगी. इसके अलावा ज्वलनशील (Inflammable), विस्फोटक या अन्य खतरनाक सामग्री ले जाने वाले टैंकरों और वाहनों की भी एंट्री नहीं होगी. जिन मालवाहक वाहनों पर इस कनेक्टिंग लिंक पर बैन लगाया गया है, वे सभी गाड़ियां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पुराने (मूल) रूट का ही इस्तेमाल करेंगी.

किन वाहनों को मिलेगी एंट्री और क्या होगी स्पीड लिमिट?
कनेक्टिंग लिंक से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गाड़ियों की कैटेगरी और स्पीड लिमिट तय कर दी गई है. निजी कार, जीप और पैसेंजर लाइट मोटर व्हीकल इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकि‍न इनकी स्‍पीड ल‍िमि‍ट अधिकतम 100 किमी प्रति घंटा (100 kmph) तय कर दी गई है.

विज्ञापन

बसें और पैसेंजर गाड़ियां :
यात्री बसें और अन्य पैसेंजर गाड़ियां इस रूट पर चल सकेंगी. इसकी स्पीड लिमिट अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा (80 kmph) है.

क्यों लिया गया यह फैसला?
हाईवे पुलिस के अनुसार, इस नए कनेक्टिंग लिंक पर बनाई गई सुरंगों (Tunnels) की बनावट, उनके टेक्निकल फीचर्स और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मालवाहक गाड़ियों को अलग करने का यह कड़ा फैसला लिया गया है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके और ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के तेज रफ्तार से चल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ