'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर…', फिर टाइगर श्रॉफ पर हमले का कैसे बना प्लान?

सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों 21 वर्षीय राधा वर्मा, 21 वर्षीय बबीता राव, 21 वर्षीय कुणाल जामिनसिंह और 19 वर्षीय सुमित सरोलिया को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

emraan hashmi, bishnoi gang, Mumbai police, Tiger Shroff attack, Emraan Hashmi, October 18 attack

मुंबई पुलिस अभी तक इस मामले में 11 आरोपियों को हिरासत में ले चुकती है. (Image - ANI/IMDB)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को अभिनेता इमरान हाशमी के घर की रेकी करने के लिए भी कहा गया था. यह जानकारी इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को जांच के दौरान पता चली. हमलावर इमरान हाशमी के घर की रेकी करने भी गए थे, लेकिन उन्हें हाशमी का घर नहीं मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर पर हमले से पहले हमलावरों ने सलमान खान और आमिर खान के घरों की भी रेकी की थी.

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी से हवाले से लिखा है, ‘सलमान हमेशा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं. इस बार उन्होंने अभिनेता आमिर खान के घर की भी रेकी की, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वे दक्षिण मुंबई शिफ्ट हो गए हैं, इसलिए वे उन्हें ढूंढ नहीं पाए.’

विज्ञापन

इसके बाद हमलावरों को हाशमी के घर की रेकी करने के लिए कहा गया. इसके बाद वे रेकी करने भी गए थे. उन्होंने उस इलाके में स्थानीय स्तर पर खूब पूछताछ भी की, लेकिन उन्हें घर नहीं मिला. फिर हमलावरों ने घर नहीं मिलने की जानकारी अपने हैंडलर्स को दे दी.

विज्ञापन

साथ ही अधिकारी ने बताया, ‘सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की रील्स देखकर और यह पता चलने पर कि वह हर रविवार फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के पुष्पा नर्सी ग्राउंड जाते हैं. फिर उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया.’

विज्ञापन

अब तक 11 हिरासत में

मुंबई पुलिस अभी तक इस मामले में 11 आरोपियों को हिरासत में ले चुकती है. सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों 21 वर्षीय राधा वर्मा, 21 वर्षीय बबीता राव, 21 वर्षीय कुणाल जामिनसिंह और 19 वर्षीय सुमित सरोलिया को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन लोगों ने ही शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे. इन चार आरोपियों में से कुणाल जामिनसिंह, बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य अनिल पंडित के संपर्क में था. अनिल पंडित ने ही श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. जामिनसिंह ने राधा वर्मा को एक पिस्तौल दी थी, जिसके बाद राधा वर्मा और बबीता राव ने 17 अक्टूबर को दादर में कथित शूटर्स में से एक रेहान अंसारी से मुलाकात की और उसे वह पिस्तौल सौंप दी.

विज्ञापन

बता दें, इस घटना में टाइगर श्रॉफ तो गोली लगने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ब्लॉगर गोलियां लगने जख्मी हो गए. हमलावर टाइगर की कार पर गोलियां बरसाने के बाद वहां से फरार हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अगले दिन राजस्थान के कोटा से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गोलियां चलाने वाले मुंबई से सूरत तक कैब के जरिए आए थे, इसके बाद वे राजस्थान ट्रेन में सवार होकर पहुंचे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ