परिवार को बिना बताए लंदन से लौटी, किराए के घर में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन

पुलिस के मुताबिक, मुग्धा का परिवार उसके साथ फोन और मैसेज के जरिए लगातार टच में था. लेकिन 24 अक्टूबर उसने अपने परिवार के ना तो फोन का जवाब दिया और ना ही मैसेज का. फिर उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था.

pune woman dead, woman dead pune, pune death, pune Police, Mugdha Deshmukh, Mugdha Deshmukh death, pune Police

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दूसरी ओर मामले की जांच शुरू कर दी है. (Image - AI)

34 साल की एक भारतीय महिला अपने परिवार को बिना जानकारी दिए भारत लौटती हैं, फिर वह पुणे के एक किराए के घर में मृत मिलती हैं. उसके शव के बारे में तब जानकारी मिली, जब परिवार ने उसकी फूड डिलीवरी ट्रांजेक्शन चेक किए. मुग्धा देशमुख नाम की ये महिला छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली थी. वह एमबीए की पढ़ाई करने पिछले साल जुलाई में यूके गई थी. लंदन में वह अकेले रहती थी और पार्ट टाइम काम भी करती थी.

विज्ञापन

स्विच ऑफ जा रहा था फोन

पुलिस के मुताबिक, मुग्धा का परिवार उसके साथ फोन और मैसेज के जरिए लगातार टच में था. लेकिन 24 अक्टूबर उसने अपने परिवार के ना तो फोन का जवाब दिया और ना ही मैसेज का. फिर उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था. इसके बाद परिवार को चिंता होने लगी तो उन्होंने लंदन में उसकी दोस्त से संपर्क किया. उसने बताया कि उसकी आखिरी बातचीत मुग्धा से मैसेज के जरिए हुई थी. इसके बाद उसने लंदन पुलिस से संपर्क किया और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन पुलिस ने उसे बताया कि मुग्धा तो अगस्त के आखिर में लंदन से चली गई थी.

विज्ञापन

फूड डिलीवरी से मिली लोकेशन

इसके बाद परिवार ने भारतीय दूतावास से उसकी लोकेशन पता करने की गुहार लगाई. जब उसके पिता ने उसके बैंक स्टेटमेंट खंगाले तो कई पेमेंट फूड डिलीवरी के लिए 8 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच की गई थीं. इनमें से कुछ छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके से पेमेंट हुई थीं. इससे उसके परिवार को यकीन हो गया कि वह भारत में ही है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुग्धा की लोकेशन पुणे के एक फ्लैट में मिली, जो उसने किराये पर लिया था. मुग्धा ने यह फ्लैट अप्रैल महीने में किराये पर लिया था, लेकिन यहां रहना उसने अगस्त महीने में शुरू किया था.

फ्लैट में मिला शव

जब पुलिस उस फ्लैट पर पहुंची तो उसे मुग्धा का शव मिला. पुलिस ने अंदर जाकर देखा और शव की जांच पड़ताल की तो उसके शरीर पर कोई चोट को निशान नहीं था. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दूसरी ओर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई. उसने लंदन से लौटने की जानकारी परिवार को क्यों नहीं दी. वह फ्लैट में किसके साथ थी. इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ