MLC नतीजों का पूरा रिपोर्ट कार्ड… 13 सीटों पर BJP का कब्जा, UP में अखिलेश का कमबैक और बिहार में PK की धमाकेदार एंट्री!

MLC Poll Results 2026: एमएलसी चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 13 सीटों पर कब्जा जमाया. यूपी में समाजवादी पार्टी पिछले बार से 2 सीटें ज्यादा जीतीं और 5 के आंकड़े को छू लिया. कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को झटका लगा है, क्योंकि वहां उनका खाता भी नहीं खुला.

MLC Results Nagpur PTI

नागपुर में एमएलसी चुनाव की गिनती (Photo-PTI)

MLC Election Results: 4 राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कुल 13 सीटें जीतीं. यूपी में समाजवादी पार्टी (SP) ने अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि कांग्रेस और प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’ ने एक-एक सीट जीती. 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग हुई थी. हालांकि, विवादों, आरोपों और विरोध-प्रदर्शनों के बीच वोटों की गिनती तकरीबन 2 दिनों तक चली. इन चुनावों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे.

विज्ञापन

यूपी में बीजेपी और एसपी का जलवा

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी 6 सीटें बरकरार रखीं, जबकि समाजवादी पार्टी ने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 5 कर ली, यानी पिछले चुनाव के मुकाबले 2 सीटें ज्यादा. भाजपा ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन वाराणसी में उसे झटका लगा, जहां एसपी ने स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटें अपने पास बरकरार रखीं. एसपी ने आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी जीत हासिल की. ​​ये नतीजे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

यूपी MLC चुनाव 2026 के नतीजे: सभी 11 सीटों की पूरी लिस्ट

निर्वाचन क्षेत्रसीट का प्रकारविजेतापार्टी
मेरठस्नातकदिनेश कुमार गोयलबीजेपी
आगरास्नातकमानवेंद्र प्रताप सिंहबीजेपी
मेरठशिक्षकश्रीचंद शर्माबीजेपी
लखनऊशिक्षकउमेश द्विवेदीबीजेपी
बरेली-मुरादाबादशिक्षकडॉ. हरि सिंह ढिल्लोंबीजेपी
गोरखपुर-फैजाबादशिक्षकध्रुव कुमार त्रिपाठीबीजेपी
वाराणसीशिक्षकलाल बिहारी यादवसमाजवादी पार्टी
आगराशिक्षकडॉ. आकाश अग्रवालसमाजवादी पार्टी
लखनऊस्नातककांति सिंह पटेलसमाजवादी पार्टी
इलाहाबाद-झांसीस्नातकडॉ. मान सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
वाराणसीस्नातकआशुतोष सिन्हासमाजवादी पार्टी

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका

कर्नाटक में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. बीजेपी ने उन सभी 3 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत बरकरार रखी, जहां से उसने चुनाव लड़ा था. वहीं जनता दल (सेक्युलर) ने सत्ताधारी कांग्रेस से बेंगलुरु शिक्षक सीट छीन ली. इन नतीजों के बाद राज्य के सीएम डीके शिवकुमार ने माना कि पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने की जरूरत है, जहां सुधार होना चाहिए.

कर्नाटक MLC चुनाव 2026 के नतीजे

निर्वाचन क्षेत्र
विजेता
पार्टी
बेंगलुरु शिक्षक एपी रंगनाथ जेडीएस
पश्चिम स्नातक एसवी संकनूर बीजेपी
दक्षिण-पूर्व स्नातक केएम सुरेश बीजेपी
उत्तर-पूर्व शिक्षक शशिल नमोशीबीजेपी

बिहार में ‘जन सुराज’ का खुला खाता

बिहार में ‘जन सुराज’ को एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज की. पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस नेता मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया. बीजेपी ने 3 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू और आरजेडी को एक-एक सीट मिली. बाकी 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते. पटना में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां आरजेडी उम्मीदवार संजीव कुमार ने 5 बार के विजेता नवल किशोर यादव को हरा दिया.

विज्ञापन

बिहार MLC चुनाव 2026 के नतीजे

निर्वाचन क्षेत्र
विजेता
पार्टी
पटना शिक्षकडॉ. संजीव सिंहआरजेडी
दरभंगा शिक्षकडॉ. सुरेश रायजन सुराज
सारण शिक्षकराहुल राजनिर्दलीय
तिरहुत शिक्षकनरेंद्र प्रसाद सिंहबीजेपी

महाराष्ट्र में मिले-जुले नतीजे

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति ने 2 सीटें हासिल कीं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 2 सीटें जीतीं और मतगणना के दौरान एक अन्य सीट पर आगे चल रही थी. नागपुर ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के सुधाकर कोहाले को हराया. ये सीएम देवेंद्र फडणवीस के गृह जिले में बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है. वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को 3271 मतों से हराया और नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बरकरार रखी. ये सीट पारंपरिक रूप से भाजपा का गढ़ रही है. मौजूदा विधान परिषद सदस्य वंजारी को 67231 वोट मिले, जबकि पूर्व विधायक कोहले को 63960 वोट हासिल हुए.

कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं पर तंज कसने में देर नहीं की. मोदी और फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया था कि विपक्षी पार्टी चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई. महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर फडणवीस के एक डिलीट किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को चुनावों में ‘बड़ा शून्य’ मिला है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘ट्वीट डिलीट करके, फडणवीस ने एक बार फिर सावरकर की विरासत को बचा लिया है. पूरे नतीजे आने से पहले ही एक बड़ा तीर चलाने के चक्कर में फडणवीस ने ट्वीट कर दिया. लेकिन वही तीर पलटकर सीधे उनके सीने में जा लगा . आखिरकार उन्हें वह ट्वीट डिलीट करना ही पड़ा.’

उन्होंने कहा, ‘फडणवीस अभी से डर गए? ये तो बस ‘ट्रेलर’ है. 2029 में महाराष्ट्र की जनता आप पर ऐसा राजनीतिक बम गिराएगी कि आज का ये ट्वीट भी आपको याद आएगा और परेशान करेगा! शुभकामनाएं, मिस्टर फडणवीस! अगले झटके के लिए तैयार रहें.’

विज्ञापन

MLC चुनाव में किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें?

पार्टीसीटें जीतीं
भारतीय जनता पार्टी13
समाजवादी पार्टी5
जनता दल (यूनाइटेड)1
जन सुराज पार्टी1
राष्ट्रीय जनता दल1
कांग्रेस1
शिव सेना1
एनसीपी (शरद पवार)1
निर्दलीय3
कुल सीट27

नोट: महाराष्ट्र की एक सीट पर गिनती जारी है

राज्य के हिसाब से MLC चुनाव के नतीजे

राज्यबीजेपीसमाजवादी पार्टीकांग्रेसजनसुराजअन्य पार्टी/निर्दलीय
यूपी65000
बिहार30014
कर्नाटक30001
महाराष्ट्र10103
कुल सीटें135118

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ