Saif Ali Khan Attack Latest Update: सैफ अली खान पर हमले को कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन हमलावर अभी तक पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में सवाल उठना वाजिब है कि मुंबई के सबसे पॉश इलाके में एक शख्स चोरी-छिपे 11वीं-12वीं मंजिल पर स्थित घर में पहुंचता है, एक्टर पर हमला करता है और फिर वहां से भाग निकलता है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें मिलकर आरोपी को नहीं ढूंढ पाई हैं। आखिर क्यों?
बांद्रा पुलिस ने नहीं भेजा अलर्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच की मानें तो बांद्रा पुलिस ने इस हमले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने न तो क्राइम ब्रांच जैसी यूनिट्स को अलर्ट किया और न ही GRP (Government Railway Police) को इस घटना की जानकारी दी, जिससे हमलावर के भागने के सारे रास्ते ब्लॉक किए जा सकते थे।
यह भी पढ़ें- Saif Ali khan Attack Case में हमलावर की नई तस्वीर, CCTV से नया खुलासा, कैसे भागा?
पकड़ा जा सकता था हमलावर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अफसर का कहना है कि हमले के फौरन बाद अगर इस मामले को गंभीरता से लिया जाता तो हमलावर को पकड़ा जा सकता था। गुरुवार की देर रात 2 बजे सैफ पर हमला हुआ। यह बांद्रा पुलिस का कंप्लीट फेलियर है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने अन्य पुलिस स्टेशनों और क्राइम ब्रांच को अलर्ट नहीं किया। क्राइम ब्रांच को जितनी जल्दी इस घटना के बारे में पता चलता, हमलावर को पकड़ना उतना ही आसान हो सकता था।
4 बजे अस्पताल पहुंची पुलिस
सूत्रों की मानें तो गुरुवार की देर रात 2 बजे सैफ पर हमला हुआ। वहीं बांद्रा पुलिस 2 घंटे बाद यानी 4 बजे लीलावती अस्पताल पहुंची, जहां सैफ का इलाज शुरू हो चुका था। इसके अलावा पुलिस की एक टीम सैफ के घर सदगुरु शरण पहुंची, जहां हमलावर ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
सुबह 6 बजे क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी
क्राइम ब्रांच के अधिकारी का कहना है कि ब्रांदा पुलिस ने उन्हें सुबह 6 बजे इस मामले की जानकारी दी। तब तक घटना को 3-4 घंटे बीत चुके थे। हालांकि हमला रात में हुआ, तब तक सड़कों पर कोई भीड़ नहीं होती। अगर बांद्रा पुलिस सभी थानों को अलर्ट कर देती और रात में ही सड़कों की पेट्रोलिंग की जाती, मार्शल्स भेजे जाते तो शायद हमलावर पकड़ा गया होता।
लोगों ने आरोपी को चोर समझकर पकड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ लोगों ने सैफ अली खान के आरोपी को चोर समझकर पकड़ा था, लेकिन फिर लोगों को लगा कि वो मानसिक रोगी है और उसे छोड़ दिया गया। दावा किया जा रहा है कि यह मामला मुंबई पूर्व उपनगर का है, जहां आरोपी शख्स ने चोरी करने की कोशिश की थी। इसी कड़ी में आरोपी शख्स की नई तस्वीर भी सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan का ताजा हेल्थ अपडेट क्या? अस्पताल से कब होंगे डिस्चार्ज, डॉक्टर ने बताया
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines