बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, बम की धमकी के बाद 'जलसा' के बाहर बढ़ी सिक्योरिटी

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस से बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से मुलाकात की है. वहीं बम की धमकी के बाद से उनके आवास ‘जलसा’ की भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. उनके घर के बाहर कई सुरक्षबलों को तैनात किया गया है.

Amitabh Bachchan met fans from behind bulletproof glass

फैंस से खास अंदाज में मिले अमिताभ बच्चन (pic credit- screengrab)

पीटीआई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल में मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद रविवार को अपने आवास ‘जलसा’ से बाहर आए. यहां बड़ी संख्या में मौजूद फैंस का बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से एक्टर ने अभिवादन किया. हाल ही में मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें बच्चन के आवास ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. वहीं बिग बी के साथ-साथ गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर भी बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद से बिग बी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. ‘जलसा’ के बाहर भी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है और बिग बी भी बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस से रूबरू हुए.

विज्ञापन

धमकी भरा आया ईमेल

वहीं महापौर ऋतु तावड़े को ईमेल भेजा गया है उसमें दावा किया गया था कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय स्थित महापौर के कार्यालय में दोपहर तीन बजकर 11 मिनट पर विस्फोट होगा. इसके बाद परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. वहीं अब पुलिस प्रशासन इन धमकियों के बाद से और अलर्ट हो गया है और संदिग्ध दिखने वालों की भी जांच की जा रही है. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

बिग बी की बढ़ाई गई सुरक्षा

अमिताभ बच्चन ने हर रविवार को प्रशंसकों से मिलने की अपनी परंपरा जारी रखी. इस बार उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी. उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, उप महापौर संजय घाड़ी को भी भेजे गए इस ईमेल में 31 अक्टूबर को एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई थी. इसमें 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच बच्चन के जुहू स्थित आवास ‘जलसा’ को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई थी. ईमेल में ‘खालिस्तान’ का भी जिक्र किया गया था. इसमें दावा किया गया था कि 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स इलाके में गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम के दौरान भी हमला किया जाएगा.

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भी बम धमाका करने की धमकी

वहीं एहतियात के तौर पर महापौर कार्यालय, महालक्ष्मी रेसकोर्स, शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों और ईमेल में उल्लेख किए गए सभी स्थानों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. दरअसल 27 नवंबर को मुंबई में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने जा रहा है. ये कॉन्सर्ट महालक्ष्मी रेस कोर्स में ही आयोजित होगा. अब पुलिस प्रशासन ने महालक्ष्मी रेस कोर्स की सुरक्षा भी कड़ी कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ