Mumbai: नए साल पर यात्रियों को तोहफा, MSRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1300 बसें

Maharashtra State Road Transport Corporation: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए अपने बेड़े में 1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला किया है।

Maharashtra State Road Transport Corporation

Maharashtra State Road Transport Corporation

विज्ञापन

Maharashtra State Road Transport Corporation(राहुल पांडेय): महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (MSRTC) ने नए साल पर लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रासंपोर्ट कारपोरेशन ने बड़ा निर्णय लिया है। महामंडल ने महाराष्ट्र की जनता को नए साल तोहफा देने जा रही है।

यह खुशखबरी महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए है। MSRTC अपने बेड़े में 1300 से ज्यादा बसें शामिल करने जा रही है। इस फैसले से महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम के पास बसों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ सालों से ST बस यात्रा के दौरान समस्या झेल रहे लोगों को राहत भी मिलेगी।

विज्ञापन

इतना ही नहीं बसों की संख्या बढ़ने की वजह से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में MSRTC की बसों से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 11 लाख तक की गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल से पहले MSRTC के बेड़े में 18500 थी, जिसमें से 15500 सेवा में थी।

कोविड के बाद आई कमी 

आपको बता दें, तब रोजाना 65 लाख लोग स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस से यात्रा करते थे, लेकिन कोविड के बाद MSRTC में बसों के खराब और नई बसों की किल्लत से तकरीबन 1000 बसें कम हुईं। बसों की संख्या कम होने की वजह से 14500 बस ही सेवा में थी। यही वजह है कि यात्रियों की संख्या भी 65 लाख से घटकर 54 लाख पहुंच गई थी। यात्रियों की संख्या घटने की वजह से MSRTC को कई सालों तक घाटा सहना पड़ा था।

MSRTC के द्वारा बसों की संख्या बढ़ाए जाने का फैसला लेने के बाद जिसके तहत मुंबई-पुणे क्षेत्र के अलावा नाशिक-संभाजीनगर और नागपुर-अमरावती समेत हर एक रीजन के लिए तकरीबन 450 बसें सेवा में शामिल होंगी। MSRTC से मिली जानकारी के मुताबिक, बेड़े में शामिल की गई ये नई बसें नए साल से सेवा में आ सकती हैं। इससे MSRTC को हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ