Eknath Shinde Says Uddhav Thackeray Can Form Alliance With Hamas: दशहरा के दिन मंगलवार को महाराष्ट्र की राजनीति में जमकर वार-पलटवार हुए। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिंदे-फडणवीस की सरकार को जनरल डायर की सरकार करार दिया। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को स्वार्थी बताया। कहा कि यह एक ऐसा समूह है जो अपने स्वार्थ के लिए हमास और लश्कर-ए-तैयबा के साथ गठजोड़ कर सकता है।
शिंदे ने यह बयान लोकसभा चुनाव में विपक्ष के INDIA गुट के हिस्से के रूप में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली उद्धव ठाकरे की शिव सेना (यूबीटी) के संदर्भ में दिया। शिंदे आजाद मैदान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे थे।
शिंदे ने याद दिलाया 1990 का अयोध्या गोलीकांड
2004 की एक घटना का जिक्र करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि कभी वह कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पुतले को मारने के लिए चप्पल लेकर आए थे। आज वे कांग्रेस के जूते उठा रहे हैं। शिंदे ने यह भी पूछा कि वे अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के साथ साझेदारी क्यों करेंगे, उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उस पार्टी के साथ गठबंधन किया है जिसने कारसेवकों को गोलियों से मारा था।
दरअसल, 1990 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पुलिस अधिकारियों को अयोध्या में कारसेवकों को बाबरी मस्जिद की ओर जाने से रोकने के लिए उन पर गोलियां चलाने के लिए कहा था।
मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेता हूं…
वहीं, मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं भी मराठा परिवार से हूं और मैं उन्हें अच्छी तरह से समझ सकता हूं। उनकी आरक्षण की उचित मांग है। हम मराठा आरक्षण को कानूनी रूप से खड़ा करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी समुदाय के साथ अन्याय किए बिना मराठा आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेता हूं। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे कोई भी अतिवादी कदम न उठाएं, आपका परिवार आपके पीछे है। जब तक मेरे खून की एक भी बूंद बाकी है मैं मराठा आरक्षण के लिए काम करूंगा। जो कमेटी बनी है वह 24 घंटे इस पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: कार की डिग्गी में मिला फरीदाबाद के बिल्डर का बेटा, फास्टटैग मैसेज से किडनैपर्स तक पहुंची आगरा पुलिस
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines