---विज्ञापन---

कार की डिक्की में मिला फरीदाबाद के बिल्डर का बेटा, फास्टटैग मैसेज से किडनैपर्स तक पहुंची आगरा पुलिस

Agra Police Freed Builder Son Who Kidnapped From Faridabad: आगरा पुलिस की तत्परता से मंगलवार को एक बड़ी घटना टल गई। फरीदाबाद एक बिल्डर के बेटे को कार ड्राइवर ने अपने साथी की मदद से किडनैप कर लिया।

---विज्ञापन---

Agra Police Freed Builder Son Who Kidnapped From Faridabad: आगरा पुलिस की तत्परता से मंगलवार को एक बड़ी घटना टल गई। फरीदाबाद एक बिल्डर के बेटे को कार ड्राइवर ने अपने साथी की मदद से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे कार की डिग्गी में बंद कर दिया। पीड़ित अपनी बहन के घर जाने के लिए नोएडा के लिए निकला था। किडनैपर्स ने यमुना एक्सप्रेस-वे से भागने की कोशिश की। लेकिन फास्टटैग मैसेज देखकर परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल हरकत दिखाई और व्यापारी के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया।

---विज्ञापन---

बीबीए का स्टूडेंट है पीड़ित

फरीदाबाद में सैनिक नगर के रहने वाले आशीष अग्रवाल बिल्डर हैं। उनका बेटा ईशांत बीबीए का छात्र है। मंगलवार को वह अपनी बहन के घर जाने के लिए नोएडा के लिए निकला था। कार ड्राइवर आकाश यादव चला रहा था। रास्ते में कार ड्राइवर आकाश ने अपने साथी आशीष यादव की मदद से ईशांत को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे कार की डिग्गी में डाल दिया। फिर नोएडा जाने की जगह उसने यमुना एक्सप्रेस-वे से भागने की कोशिश की। कार जब जेवर टोल प्लाजा पार कर रही थी, तभी फास्टटैग कटने का मेसेज बिल्डर आशीष के मोबाइल पर आया। कुछ देर बाद मथुरा टोल प्लाजा पार करने का मैसेज आया। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने आगरा पुलिस को सूचित किया।

मैनपुरी के रहने वाले किडनैपर्स

आगरा पुलिस ने खंदौली टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग शुरू की। कार जैसे ही टोल प्लाजा पहुंची तो पुलिसवालों ने उसे घेर लिया। उस वक्त कार में ईशांत नहीं मिला। लेकिन जब कार की डिक्की खुलवाई तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने कार ड्राइवर आकाश यादव, उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मैनपुरी के किशनी के रहने वाले हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंAmazon नदी सूखी तो चट्टानों पर नजर आई 2 हजार साल पुरानी इंसानी चेहरों की नक्काशी, क्या है रहस्य?

First published on: Oct 24, 2023 10:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola