'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' की किस्त अकाउंट में पहुंची या नहीं, स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें चेक

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहिण योजना के लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है. इस योजना का लाभ लेने वाले सभी आवेदनकर्ताओं को सितंबर महीने की किस्त दी जा चुकी है. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 10 अक्टूबर को किस्त जारी कर दी थी. आइए जानते हैं कैसे करें चेक.

Ladki Bahin Yojana
विज्ञापन

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ अभियान चला रही है. इस योजना में 21 से 65 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को इनके आधार से लिंक बैंक अकाउंट में प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी. इससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी. सितंबर की किस्त कल यानी 10 अक्टूबर को महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई है.

क्या है इस योजना का उद्देश्य?

लाडकी बहिण योजना के इस महीने के पीछे उद्देश्य महिलाओं को दिवाली के त्योहार को खुशियों से भरना है. हालांकि, मुख्य रूप से यह स्किम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनाने के दिशा में आगे बढ़ाना है. इस योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी जिससे लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन

बता दें कि पिछले महीने लाडकी बहिण योजना में कुछ गड़बड़ी देखी गई थी जो e-KYC प्रक्रिया से जुड़ी थी. उन्हें किस्त के पैसे नहीं मिले थे जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं थे. इसलिए, यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके पास किस्त के पैसे पहुंचे है या नहीं.

ये हैं किस्त के पैसे चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाए- https://ladakibahin.maharashtra.gov.in

स्टेप 2- आवेदन स्थिति (Application Status) या ‘पेमेंट स्टेटस’ विकल्प पर क्लिक करें.

विज्ञापन

स्टेप 3- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें.

स्टेप 4- इसके बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

विज्ञापन

स्टेप 5- अब आपकी फोन स्क्रीन पर पेमेंट की जानकारी दिखेगी, किस्त भेजी गई है या नहीं, यह वहीं से पता चलेगा.

स्टेप 6- अगर पोर्टल पर पैसा भेजा दिखता है तो बैंक अकाउंट या मोबाइल बैंकिंग से भी चेक कर सकते है.

विज्ञापन

स्टेप 7- यदि पैसा नहीं आया तो नजदीकी बैंक शाखा या योजना की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

स्टेप 8- इसके बाद आगे के लिए पेमेंट स्टेटस का स्क्रीनशॉट या रसीद सेव कर लें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ