क्या है Mumbai One Ticket ऐप? पीएम मोदी ने किया लॉन्च, टिकट के लिए लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा

Mumbai OneTicket App: मुंबई के लोगों को पीएम मोदी कई सोगात दे रहें हैं. पीएम मोदी बुधवार को मुंबई में वन टिकट ऐप को भी लॉन्च किया हैं. इससे मुंबई में सफर करने वाले लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा. इसके माध्यम से लोग एक ही टिकट पर मेट्रो, लोकल ट्रेन और बस की यात्रा करने की सुविधा मिल सकेगी.

Mumbai One Ticket App, Mumbai Metro, Mumbai Mono Rail, Mumbai Bus Services, PM Narendra Modi, Navi Mumbai Metro, Mumbai Local Trains, Mumbai One Ticket ऐप, मुंबई मेट्रो, मुंबई मोनो रेल, मुंबई बस सेवा, पीएम नरेन्द्र मोदी, नवी मुंबई मेट्रो, मुंबई लोकल ट्रेन

मुंबई मेट्रो

Mumbai OneTicket App: मुंबई के लोगों को दिवाली से पहले पीएम मोदी कई सोगात दे रहें हैं. पीएम मोदी बुधवार को मुंबई में वन टिकट ऐप को भी लॉन्च किया हैं. इससे मुंबई में सफर करने वाले लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा. इसके माध्यम से लोग एक ही टिकट पर मेट्रो, लोकल ट्रेन और बस की यात्रा करने की सुविधा मिल सकेगी. यह एप्लिकेशन Open Network for Digital Commerce (ONDC) के नेटवर्क पर काम करेगी. इसके लॉन्च होने पर देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में एक ही प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं मिल सकेंगी.

विज्ञापन

अलग-अलग टिकट खरीदने के झंझट से मिलेगी मुक्ति

मंबई में सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वाले लोगों का सफर काफी आसान होने वाला है. लोगों को अलग-अलग यात्रा करने के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस एप के माध्यम से लोगों को एक ही जगह पर मेट्रो ट्रेन, मोनोरेल, लोकल ट्रेन और बस सेवाओं के लिए टिकट की सुविधा मिलेगी. जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर या टोकन मशीन पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

एक ऐप पर अनेक सुविधाएं

इस ऐप के माध्यम से मुंबई में सपर करने वाले यात्रियों को मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7, मुंबई मेट्रो लाइन 3, मुंबई मेट्रो लाइन 1, मुंबई मोनोरेल, नवी मुंबई मेट्रो, मुंबई लोकल ट्रेन, बेस्ट (BEST) बस सेवा, ठाणे महानगर परिवहन, मीरा-भायंदर परिवहन, कल्याण-डोंबिवली परिवहन, नवी मुंबई महानगर परिवहन को जोड़ा जाएगा. हाल में मुंबई में मेट्रो ट्रेन नेटवर्क की लंबाई लगभग 70 किलोमीटर हैं. अलग-अलग ऑपरेटर के होने के कारण मुंबई में लोगों को टिकट लेने में काफी परेशानी होती थी. जिसकों देखते हुए इस ऐप को बनाया गया है. ताकि यात्रियों को सभी टिकटों की सुविधा एक ही प्लेटफार्म पर मिल सके.

विज्ञापन

ऐप को ऐसे करें इस्तेमाल

ऐप का यूज करने के लिए एंड्रॉइड फोन के यूजर्स Google Play Store से OneTicket एप और आईफोन यूजर्स Apple App Store से OneTicketIndia नाम से मौजूद ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद मोबाइल नंबर से ऐप में साइन अप करें. फिर स्टेशन का सोर्स और डेस्टिनेशन चुनें. इसके बाद आप टिकट की संख्या चुनें. उसके बाद UPI, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से टिकट का भुगतान करें. जिसके बाद QR कोड प्राप्त होगा. इस QR कोड को मेट्रो गेट पर स्कैन करके एंट्री ले सकेंगे. इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को सफर करते समय रियल-टाइम अपडेट मिलेगा. वहीं ट्रेन में देरी और ऑप्शनल रूट की जानकारी भी मिलती रहेगी. वहीं इसमें बने SOS बटन के माध्यम से सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ