क्या एकनाथ शिंदे के बिना मुख्यमंत्री बना सकती है बीजेपी? जानिए क्या है समीकरण

Maharashtra Chief Minister: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। महायुति की प्रचंड जीत के बाद समीकरण बदल गए हैं। अब एकनाथ शिंदे बीजेपी की मजबूरी नहीं रहे।

Mahayuti Leaders

अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे।

विज्ञापन

Maharashtra Chief Minister: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हैरान कर दिया है। एनडीए के नेतृत्व वाली बीजेपी खुद 130 सीटों से आगे चल रही है। जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना 55 और अजित पवार की एनसीपी 41 सीटों पर आगे है। वहीं 11 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। इस तरह महायुति में शामिल तीनों पार्टियां 226 सीटों पर आगे हैं और यह बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटों से काफी ज्यादा है। अब सवाल ये कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा?

देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं सीएम 

बीजेपी सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा सकती है। वह पहले भी सीएम रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें महाराष्ट्र की सत्ता चलाने का अनुभव है। बीजेपी की इस जीत का भी श्रेय फडणवीस को दिया जा रहा है। पिछली बार जब एकनाथ शिंदे सीएम बने थे तो फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद से संतोष किया था। उन्होंने आलाकमान की बात मानते हुए उनका हर फैसला मंजूर किया। ऐसे में इस बार उन्हें सब्र का फल मिल सकता है और सीएम बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे क्यों नहीं हैं बीजेपी की मजबूरी 

हालांकि महायुति के तीनों नेता एकजुट नजर आए हैं, लेकिन इस बार एकनाथ शिंदे बीजेपी की मजबूरी नहीं होंगे क्योंकि उसके खुद के पास 130 सीटों का आंकड़ा है। ऐसे में उसे बहुमत के लिए सिर्फ 15 सीटों की जरूरत है। दूसरी ओर अजित पवार की पार्टी के पास भी लगभग 40 सीटों का आंकड़ा है। ऐसे में बिना शिंदे के आसानी से सरकार बनाई जा सकती है।

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे को करना पड़ सकता है समझौता 

ऐसे में हो सकता है कि इस बार एकनाथ शिंदे को समझौता करना पड़े। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि पिछली बार बीजेपी ने 288 में से 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह बहुमत के आंकड़े से काफी दूर थी। फिर जब एकनाथ शिंदे 21 जून 2022 को सीएम उद्धव ठाकरे से बगावत करके आए तो उनके पास लगभग 40 विधायकों का समर्थन था। ऐसे में उद्धव सरकार गिर गई और महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के समर्थन से नई सरकार बनी, लेकिन अब स्थिति वैसी नहीं है। एकनाथ शिंदे बीजेपी की मजबूरी नहीं हैं। ऐसे में उनके बीजेपी के साथ चलने में ही भलाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ