---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra Election 2024: लोकसभा चुनाव हारने वाले एकनाथ शिंदे को विधानसभा में कैसे मिली बड़ी जीत?

How Eknath Shinde Get Big Victory: एकनाथ शिंदे की पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चौंकाने वाली जीत दर्ज की। क्या वजह रही कि लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले शिंदे ने विधानसभा चुनाव आते-आते बाजी ही पलट दी।

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने दो तिहाई से अधिक सीटें हासिल की हैं। हालांकि इन सीटों पर नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन लीड इतनी ज्यादा है कि यहां पर महायुति के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी 130 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि शिवसेना शिंदे गुट को 55 सीटों पर आगे है। वहीं अजित पवार की एनसीपी भी 40 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा शिवसेना शिंदे गुट की जीत को लेकर है। शिंदे की पार्टी अब तक 55 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा चुनाव में फिसड्डी साबित हुई पार्टी 5 महीने बाद हुए चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करती है।

---विज्ञापन---

जानें क्या रही बड़ी जीत की वजह?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले आयोग ने शिवसेना में टूट के बाद चुनाव चिन्ह धनुष बाण को जब्त कर लिया था। तब उद्धव गुट को मशाल और शिंदे गुट को दो तलवार और ढाल वाला निशान मिला था। इस वजह से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन गई। शिवसेना के कट्टर समर्थकों को धनुष बाण से प्यार था, लेकिन चुनाव आते-आते मामला सुलट गया। शिंदे की शिवसेना को एक बार फिर धनुष बाण मिल गया। जोकि शिवसेना का परंपरागत चुनाव चिन्ह था। इसके बाद अब हुए चुनाव में शिंदे की पार्टी बंपर सीटों पर आगे है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan By Election में BJP की जीत के 5 बड़े कारण, झुंझुनूं में 20 साल बाद खुला खाता

---विज्ञापन---

लोकसभा में था यह हाल

बता दें मई में हुए लोकसभा चुनाव में एमवीए ने शानदार जीत दर्ज की थी। एमवीए में 48 में 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं उद्धव गुट को 9 सीटें मिलीं थी। उद्धव ठाकरे ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि शिंदे गुट ने 14 सीटों पर चुनाव लड़कर 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव आते-आते शिंदे गुट ने पूरी बाजी ही पलट दी।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में महायुति की जीत के 5 बड़े कारण, लोगों को पसंद आया शिंदे का काम

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 03:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola