महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, ‘नगर निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद, पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा सहित परिवार के सदस्यों से विजय तिलक प्राप्त हुआ.’
महाराष्ट्र की महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का प्रचंड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के विकासोन्मुख नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता द्वारा प्रदर्शित विश्वास का प्रतीक है.
इस ऐतिहासिक विजय के लिए मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और समस्त कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं. इस ऐतिहासिक विजय के लिए मैं सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र नगर निगम चनावों में भारी बहुमत के बाद प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा, BJP-शिवसेना (शिंदे गुट) पर भरोसे के लिए जनता का धन्यवाद’.
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘यह बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि महायुति गठबंधन ने एक बार फिर महाराष्ट्र की जनता का विश्वास और आशीर्वाद जीता है… कांग्रेस सहित महा ‘विनाश’ अघाड़ी…’
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भाजपा-शिव सेना गठबंधन की सभी सीटों पर जीत से मुंबई की सड़कें रंग में रंग गईं. महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भाजपा-शिव सेना गठबंधन की सभी सीटों पर जीत से मुंबई की सड़कें रंग में रंग गईं.
BMC election result live updates: बीएमसी चुनाव में 227 में से 208 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन 118 सीटों पर आगे, शिवसेना UBT 70 और कांग्रेस 12 सीट और अन्य 5 सीटों पर आगे है।
BMC election result live updates: मुंबई के बीएमसी चुनाव में महायुति की बंपर जीत हुई है। महाराष्ट्र की जनत ने विपक्ष को जवाब दे दिया है। देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में सकारात्मक राजनीति का फायदा दिख रहा है।
BMC election result live updates: मुंबई के वार्ड नंबर 72 से शिवसेना UBT के उम्मीदवार मनीषा पांचाल और उनके समर्थकों ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है. वार्ड नंबर 72 पर तीन राउंड की काउंटिंग होने के बाद मशीन में तकनीकी खराबी आ गई. दो मशीन खराब होने की वजह से आंकड़े सामने नहीं आ सके हैं, जिसकी वजह से काउंटिंग रोकी है
BMC election result live updates: बीएमसी सीटों के अभी तक आए रुझानों में BJP 85 सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना शिंदे 30 सीटों पर आगे हैं, जबकि चुनाव आयोग के हिसाब से ही शिवसेना शिंदे ही असली शिवसेना है। उधर, शिवसेना UBT का गठबंधन 71 सीटों पर आगे हैं।
BMC election result live updates: बीएमसी चुनाव में 227 में से 198 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन 115 सीटों पर आगे, शिवसेना UBT 68 और कांग्रेस 10 सीट और अन्य 5 सीटों पर आगे है। BJP गठबंधन बहुमत से सिर्फ 6 सीटें दूर हैं। इसमें 85 सीटों पर BJP और 30 सीटों पर शिवसेना शिंदे आगे है।
BMC election result live updates: मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सपा को झटका लगा है। ओवैसी की पार्टी का जादू चला है। वार्ड नंबर 134 से AIMIM के तीन उम्मीदवार महजबीन अतीक अहमद खान, वार्ड 143 से मोहम्मद फरसाना और वार्ड 145 से खैरूनिसा अकबर हुसैन ने जीत हासिल की है।
BMC election result live updates: बीएमसी चुनाव में 227 में से 172 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन 108 सीटों पर आगे, शिवसेना UBT 56 और कांग्रेस 3 सीट और अन्य 4 सीटों पर आगे है। BJP गठबंधन बहुमत से सिर्फ 6 सीटें दूर हैं।
BMC election result live updates: 207 वार्ड से पूर्व विधायक डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली चुनाव हारीं
BMC election result live updates: बीएमसी चुनाव में 227 में से 26 विजेताओं के नाम सामने आए हैं, देखें किस वार्ड पर कौन जीता?
वार्ड नंबर 2 – तेजस्वी घोसालकर (भाजपा)
वार्ड नंबर 19 – प्रकाश तावड़े (भाजपा)
वार्ड नंबर 20 – दीपक तावड़े (भाजपा)
वार्ड नंबर 32 – गीता भंडारी (यूबीटी)
वार्ड नंबर 36 – सिद्धार्थ शर्मा (भाजपा)
वार्ड नंबर 50 – विक्रम राजपूत (भाजपा)
वार्ड नंबर 51 – वर्षा टेंबेलकर (शिवसेना)
वार्ड नंबर 60 – मेघना काकड़े (यूबीटी)
वार्ड नंबर 87 – कृष्णा पारकर (भाजपा)
वार्ड नंबर 103 – हेतल गाला (भाजपा)
वार्ड नंबर 107 – नील किरीट सोमैया (भाजपा)
वार्ड नंबर 123 – सुनील मोरे (यूबीटी)
वार्ड नंबर 124 – शकीना शेख (यूबीटी)
वार्ड नंबर 135 – नवनाथ बन (भाजपा)
वार्ड नंबर 156 – अश्विनी माटेकर (शिवसेना)
वार्ड नंबर 157 – आशा तावड़े (भाजपा)
वार्ड नंबर 163 – शैला लांडे (शिवसेना)
वार्ड नंबर 165 – अशरफ आज़मी (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 182 – मिलिंद वैद्य (यूबीटी)
वार्ड नंबर 183 – आशा काले (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 193 – हेमांगी वार्डीकर
वार्ड नंबर 201 – इराम सिद्दीकी (अन्य)
वार्ड नंबर 204 – अनिल कोकिड (शिवसेना)
वार्ड नंबर 207 – रोहिदास लोखंडे (भाजपा)
वार्ड नंबर 214 – अजय पाटिल (भाजपा)
वार्ड नंबर 215 – संतोष धोले (भाजपा)
BMC election result live updates: बीएमसी चुनाव में 227 में से 172 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें महायुति 90 सीटों पर आगे हैं, जिसमें भाजपा 70 और शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार 20 सीटों से आगे हैं। वहीं, ठाकरे बंधु 71 सीटें पर आगे हैं। इसमें 62 सीटों पर शिवसेना यूबीटी और 9 सीटों पर मनसे के प्रत्याशी आगे हैं। कांग्रेस 11 सीटों पर आगे हैं।
BMC election result live updates: अजित पवार की एनसीपी के लिए बड़ा झटका, नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक वार्ड 165 से हार गए हैं।
BMC election result live updates: वार्ड नंबर 182 से शिवसेना यूबीटी के प्रत्याशी मिलिंद वैद्य जीते
Mumbai BMC Election (Maharashtra Nagar Nigam Chunav) 2026 Result : मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) क्षेत्र के 227 वार्डों में हुए चुनाव के नतीजों की मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हो गई है. BJP 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है. यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ी वहीं MNS को 52 सीट मिली. कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) से गठबंधन किया है. कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं. एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया. अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ रही है.
यह भी पढ़ें: मुंबई का किंग कौन? महाराष्ट्र BMC चुनाव में लहराएगा किसका परचम, नतीजों की घोषणा आज
---विज्ञापन---
पिछले BMC चुनाव में कुछ ऐसे थे नतीजे
2017 में हुए पिछले BMC चुनाव में कुल 227 सीटों पर शिवसेना 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 82 सीटें हासिल कीं, उसके बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस को 31 सीटें, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को 9 सीटें, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 7 सीटें, समाजवादी पार्टी को 6 सीटें, निर्दलीय को 5 सीटें, ओवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को 2 सीटें और अखिल भारतीय सेना को 1 सीट मिली.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र BMC चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार, जानिए वोट काउंटिंग का पूरा शेड्यूल
BMC चुनाव क्यों है साख का सवाल
BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है. इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है. 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने (1997-2017) तक राज किया था. तब BJP उसकी सहयोगी थी. मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है. यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं.
भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में महिलाओं को BEST बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% छूट देने का वादा किया है. वहीं उद्धव–राज ठाकरे अलांयस ने महिला घरेलू सहायकों को ₹1500 महीना और 700 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स फ्री करने की बात कही है. कांग्रेस ने मुंबई की प्रदूषण समस्या और BEST बस सेवा में सुधार का वादा किया है. साथ ही शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही है.