Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट

Karwa Chauth 2026 Vrat Katha: करवा चौथ व्रत के दिन व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत कथा के पाठ के बिना उपवास अधूरा माना जाता है.

Karva Chauth.jpg

करवा चौथ व्रत पर वीरावती की कथा का पाठ जरूर करना चाहिए. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth Vrat Katha in Hindi: करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है. महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है. इस दिन करवा माता की पूजा का भी विधान है. करवा चौथ का व्रत शाम को पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है. करवा चौथ के दिन व्रत कथा का पाठ करना भी बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन

कब है करवा चौथ?

करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. करवा चौथ व्रत पर महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करके व्रत शुरू करती हैं. इसके बाद रात में चंद्रमा के दर्शन तथा पूजा के बाद व्रत खोलती हैं. करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय नई दिल्ली में रात को 8 बजकर 17 मिनट रहेगा. शहरों के मुताबिक यह समय अलग हो सकता है.

विज्ञापन
विवरणसमय
करवा चौथ की तारीख29 अक्टूबर 2026, गुरुवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ29 अक्टूबर, रात 1:06 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त29 अक्टूबर, रात 10:09 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्तशाम 5:38 से 6:56 बजे तक
दिल्ली में संभावित चंद्रोदयरात लगभग 8:17 बजे

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानिए इसके पीछे का कारण

करवा चौथ व्रत की सामग्री

मिट्टी का करवा
पूजा की थाली
दीपक और घी या तेल
रोली और कुमकुम
अक्षत (साबुत चावल)
फल, फूल और मिठाई
जल से भरा पात्र
चांद देखन के लिए छलनी
शिव परिवार की तस्वीर
करवा चौथ कैलेंडर

विज्ञापन

बता दें कि, स्थानीय परंपरा के अनुसार पूजा सामग्री में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आप अपने रीति-रिवाजों के मुताबिक, सभी जरूरी सामग्री एकत्रित कर लें.

करवा चौथ व्रत की विधि

करवा चौथ व्रत के अवसर पर सुबह महिलाएं स्नान करें. सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें. सरगी में फल, मिठाई और मेवा खा सकते हैं. आप व्रत का संकल्प लें. शाम के समय शुभ मुहूर्त में माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें. आप करवा चौथ कैलेंडर लगाकर पूजा-अर्चना करें. पूजा के दौरान महिलाएं सामूहिक रूप से कथा का पाठ करें. शाम को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न करें.

विज्ञापन

करवा चौथ व्रत कथा (Karwa Chauth Vrat Katha)

करवा चौथ व्रत पर आपको वीरावती की कथा का पाठ करना चाहिए. करवा चौथ से जुड़ी वीरावती की कथा काफी प्रचलित हैं. पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में वीरावती नाम की एक सुंदर और संस्कारी राजकुमारी रहती थी. उसके सात भाई थे. वह सात बहनों की अकेली बहन थी. विवाह के बाद पहले करवा चौथ पर वीरावती ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखा. वीरावती ने सूर्योदय से निर्जला व्रत रखा. वीरावती को दिन बीतने के साथ भूख-प्यास लगने लगी. अपनी बहन की हालत देखकर सातों भाई परेशान हो गए.

विज्ञापन

बहन वीरावती का व्रत जल्दी खोलने के लिए भाइयों ने एक पेड़ के पीछे दीपक जलाकर ऐसा आभास कराया, मानो चंद्रमा निकल आया हो. वीरावती ने उसे चंद्रमा समझ लिया और चंद्रमा के दर्शन की परंपरा पूरी किए बिना ही भोजन कर लिया. इसके बाद उसे अपने पति के बारे में दुखद समाचार मिला. इससे वीरावती दुखी हुई. इसके बाद उसने सच्चे मन से देवी-देवताओं से प्रार्थना की. कथा के अनुसार, वीरावती की श्रद्धा, धैर्य और निरंतर भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान की कृपा हुई और उसके पति को जीवनदान मिला.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

करवा चौथ से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ