रैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, पुलिस ने किया गिरफ्तार; क्या भारत को दहलाने की थी साजिश?

मुंबई में रैपिडो ड्राइवर की तरह काम कर रहे एक 33 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसका कनेक्शन आतंकवादी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (JeM) से है.

Mumbai News

मुंबई में रैपिडो ड्राइवर की तरह काम कर रहे एक 33 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. (Photo: Screengrab / AI)

मुंबई में रैपिडो ड्राइवर की तरह काम कर रहे एक 33 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसका कनेक्शन आतंकवादी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (JeM) से है. साथ ही ये भी आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की. शख्स की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के तौर पर हुई है, जिसे महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक टिप मिलने के बाद माहिम मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

ATS ने दी जानकारी

ATS ने बताया कि अख्तर खुद की पहचान छिपाने के लिए रैपिडो ड्राइवर और इत्र विक्रेता के तौर पर काम कर रही था. वो पाकिस्तानी खुफिया तंत्र से जुड़ा था. अख्तर ने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश की और ‘इंडियन मुस्लिम’ नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के ऐसे ऑडियो क्लिप शेयर किए, जिनमें बाबरी मस्जिद से जुड़े आतंकी मैसेज थे.

भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप

अख्तर पर आरोप है कि उसने X और इंस्टाग्राम पर कई बार भड़काऊ टिप्पणियां कीं. इनमें ‘जिहाद का अब जमाना आ गया है’ जैसे विवादित बयान शामिल हैं, जो जिहाद और हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं. हाल ही में, पीएम मोदी की मुंबई यात्रा से पहले हुई सुरक्षा चूक पर हुई एक पोस्ट पर अख्तर ने टिप्पणी की, ”इंदिरा गांधी की तरह ही PM मोदी के साथ भी कुछ करना था भाई लोग”, जिसका इशारा उनकी हत्या की ओर था. जांच एजेंसी के मुताबिक, अख्तर के पास से उसका फोन जब्त कर लिया है और जांच के लिए उसकी आपत्तिजनक एक्टिविटीज के 39 स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं. अख्तर के खिलाफ अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ