IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले तीन टी20 मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. टीम इंडिया अब बचे हुए दोनों मैच भी अपने नाम करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा.

IND VS NZ

जानें भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I से जुड़ी डिटेल्स (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहले तीन मुकाबले हो चुके हैं. दो टी20 में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की. वहीं तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया 6 विकेट से जीता. भारत ने 3-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता. खासतौर पर बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. खैर अब चौथे टी20 की बारी है. टीम इंडिया से भी जीतना चाहेगी. इस बार प्लेइंग-11 में भी बदलाव हो सकता है. आइए भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच कब होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक हुए तीनों मैच शानदार रहे हैं. काफी रोमांच देखने को मिला है. अब चौथा मुकाबला देखने के लिए ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 30 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी. दोनों टीमों के पास तैयारी के लिए करीब दो दिन हैं. न्यूजीलैंड ने सीरीज गंवा दी है लेकिन दो मैच जीतकर वापसी की कोशिश जरूर होगी. अगर चौथा मुकाबले में भी न्यूजीलैंड को हार मिलती है तो फिर टीम के ऊपर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं. न्यूजीलैंड की टीम के गेंदबाजों का अभी तक खराब प्रदर्शन रहा है.

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दोनों टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले गए थे. तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में हुआ था. दोनों टीमों के बीच चौथा मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भी खूब रन बनते हैं. बाउंड्री छोटी होने से बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलता है.

विज्ञापन

कब शुरू होगा मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. आधे घंटे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. पहले तीन मुकाबले भी 12:30 बजे से शुरू हुए थे. न्यूजीलैंड के लोकल टाइमजोन को देखा जाए तो मैच शाम 8:00 बजे शुरू होगा.

किस चैनल पर देख पाएंगे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं. चौथा मुकाबला भी सोनी पर ही लाइव आएगा. वहां पर इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा. वहां पर फैंस फ्री में इस मैच को आसानी से देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ