बड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें; CSMIA से शिफ्ट होंगी 12 डेली फ्लाइट्स

इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट्स ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. फरवरी से जुलाई 2027 के बीच मुंबई के पुराने एयरपोर्ट से 12 अंतरराष्ट्रीय रूट्स नए एयरपोर्ट पर शिफ्ट किए जाएंगे. इस कदम से मुंबई एयरपोर्ट पर दबाव घटेगा और टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को गति मिलेगी.

indigo (4)

मुंबई और आसपास के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. इंडिगो एयरलाइंस और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है. योजना के मुताबिक, इंडिगो फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करेगी और धीरे-धीरे अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी. यह कदम दोनों पक्षों की साझेदारी के साथ-साथ मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के डुअल-एयरपोर्ट सिस्टम को मजबूती देगा.

विज्ञापन

12 विदेशी शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स

इस विस्तार योजना के तहत इंडिगो छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से रोजाना चलने वाले 12 अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर चरणबद्ध तरीके से नवी मुंबई शिफ्ट करेगी. इनमें वर्तमान में मुंबई से चलने वाले 11 प्रमुख गंतव्य शामिल हैं, इनमें बहरीन, रियाद, दम्माम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैरा, मस्कट, ढाका, जकार्ता. इसके अलावा, काठमांडू के लिए एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी. इस तरह फरवरी से जुलाई 2027 के बीच नवी मुंबई से कुल 12 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी.

विज्ञापन

घरेलू उड़ानों का भी होगा ट्रांसफर

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स में कोई परेशानी न हो, इसके लिए इंडिगो मुंबई से अपनी कुछ जरूरी घरेलू उड़ानों को भी नवी मुंबई में शिफ्ट करेगी. अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो मिलकर ऐसा आधुनिक ट्रांसफर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को डोमेस्टिक से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने में बिल्कुल दिक्कत न आए.

मुंबई एयरपोर्ट का घटेगा दबाव, T1 का होगा कायाकल्प

इस बदलाव से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में दोहरे एयरपोर्ट सिस्टम को मजबूती मिलेगी और CSMIA पर दबाव कम होगा. इसके दो बड़े फायदे होंगे:

विज्ञापन
  • नए रूट्स की शुरुआत: इंडिगो अपने A320/321 और नए A321XLR विमानों के जरिए 2027 में एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए नई उड़ानें शुरू कर सकेगी.
  • टर्मिनल 1 का री-डेवलपमेंट: क्षमता कम होने से 2030 तक मुंबई के टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास का काम तेजी से हो सकेगा. निर्माण कार्य के दौरान इंडिगो की बची हुई सेवाओं को टर्मिनल 2 (T2) से संचालित किया जाएगा.

संतुलित और पारदर्शी क्षमता आवंटन

यह चरणबद्ध बदलाव मुंबई के डुअल-एयरपोर्ट सिस्टम में क्षमता का पारदर्शी, निष्पक्ष और आनुपातिक संतुलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसमें CSMIA पर मौजूद सभी एयरलाइनों की हिस्सेदारी को ध्यान में रखा गया है. इससे परिचालन में न्यूनतम व्यवधान आएगा और एयरलाइंस व यात्रियों को योजना बनाने में स्पष्टता मिलेगी. परियोजना समन्वय पूरा होने और आवश्यक परिचालन मंजूरियां मिलने के बाद इंडिगो NMIA में उड़ानों के ट्रांसफर और CSMIA से नई उड़ानों की शुरुआत की अंतिम तिथियों की घोषणा करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ