अब रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला

अब ट्रेन से यात्रा करते वक्त रात होने से पहले अपने फोन या लैपटॉप को फुल चार्ज कर लें, क्योंकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा बंद रहेगी.

UP Train Charging Point

यूपी में ट्रेन में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट की सुविधा बंद रहेगी. (Photo: AI)

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. अब यात्रा करते वक्त रात होने से पहले अपने फोन या लैपटॉप को फुल चार्ज कर लें, क्योंकि अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा बंद रहेगी. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा ऐलान किया है. बोर्ड का कहना है सभी जोनल रेलवे इस सिस्टम का सख्ती से पालन करें. निर्देश में ये भी कहा गया है कि तय समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह बंद रहेंगे और किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने क्यों लिया ये फैसला?

दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को मुंबई-हावड़ा में सफर के दौरान एक यात्री अपना पावर बैंक चार्ज कर रहा था, उसी वक्त उसमें ब्लास्ट हो गया. धमाके के तुरंत बाद पूरे कोच में धुआं भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे ने ये कड़ा आदेश दिया है. रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वो कर्मचारियों को समझाएं और ट्रेनिंग दें करें, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सभी डिब्बों में चार्जिंग पॉइंट इस छह घंटे की अवधि के दौरान बंद रहें.

पहले कब दिया ये आदेश?

ये पहली बार नहीं हुआ है कि रेलवे ने ट्रेनों में रात के वक्त चार्जिंग पॉइंट बंद करने का आदेश दिया हो. इससे पहले 19 जून 2014 को भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद करने के लिए निर्देश जारी किए थे. मार्च 2021 में रेलवे ने एक बार फिर इनका कड़ाई से पालन करने को कहा. उस साल 16 मार्च से, वेस्टर्न रेलवे ने तय घंटों के दौरान चार्जिंग पॉइंट्स की बिजली बंद करना शुरू कर दिया था. पावर बैंक की घटना के बाद, हाल ही के निर्देश में मौजूदा नियम को फिर से दोहराया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रात भर की यात्रा शुरू करने से पहले अपने फोन और बाकी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ