साड़ी का ब्लाउज सिलवाने का नहीं मिला समय तो किसी दूसरे रंग के Blouse को करें स्टाइल, ये हैं बेस्ट 7 कलर कोंबिनेशन

Best Saree Blouse Color Combinations: अगर आपने साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं सिलवाया है तो यहां जानिए दूसरे किस रंग के ब्लाउज को किस रंग की साड़ी के साथ स्टाइल किया जा सकता है. ये कलर कोंबिनेशन एकसाथ बेहद अच्छे लगते हैं.

Karwa Chauth Saree Blouse
1 / 8
इस तरह कोंट्रास्टिंग ब्लाउज को करें स्टाइल. Image Credits - AI

Karwa Chauth Looks: करवाचौथ आ गया है और इसदिन महिलाएं बेहद शौक से तैयार भी होती हैं. ऐसे में हफ्तों पहले से ही करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. लेकिन, अक्सर ही काम के चलते या किसी और वजह से साड़ी का ब्लाउज सिलवाने का समय नहीं मिलता है. वहीं, कई बार कोई नई साड़ी अगर पति ने 1-2 दिन पहले ही गिफ्ट की है तो उसका ब्लाउज इतने शॉर्ट नोटिस पर सिलवाया नहीं जा सकता है. ऐसे में आप किसी और साड़ी का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं. यहां जानिए किस साड़ी के साथ किस रंग के ब्लाउज को स्टाइल किया जा सकता है. कुछ कलर कोंबिनेशंस देखने में बेहद खूबसूरत और स्टालिश लगते हैं.

विज्ञापन

गोल्डन और ग्रीन

गोल्डन और ग्रीन 2 / 8

गोल्डन कलर की साड़ी के साथ आप ग्रीन यानी हरे रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं. यह कलर कोंबिनेशन एकसाथ बेहद रोयल लगता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

पिंक और ब्लू

पिंक और ब्लू 3 / 8

अगर डार्क पिंक कलर या फुशिया कलर की साड़ी है तो रोयल ब्लू या कोबाल्ट ब्लू कलर का ब्लाउज पहना जा सकता है. अगर साड़ी लाइट पिंक है तो लाइट ब्लू ब्लाउज अच्छा लगता है. (Image Credits - Pexels)

क्रीम और गोल्डन

क्रीम और गोल्डन 4 / 8

क्रीम कलर की साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं सिलवाया है तो आप गोल्डन कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं. क्रीम कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज अच्छा लगता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

पर्पल और पिंक

पर्पल और पिंक 5 / 8

पर्पल साड़ी के साथ पिंक कलर का ब्लाउज अच्छा लगता है. अगर आप पर्पल बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ भी पिंक कालर का ब्लाउज बेहद फबता है. (Image Credits - Pexels)

ब्लू और महरून

 ब्लू और महरून 6 / 8

ब्लू कलर की साड़ी के साथ महरून आ डार्क रेड ब्लाउज लिया जा सकता है. साड़ी और ब्लाउज का यह कोंबिनेशन एकसाथ अच्छा दिखता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

पिंक और ग्रीन

 पिंक और ग्रीन 7 / 8

पिंक कलर की साड़ी के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना जा सकता है. ग्रीन और पिंक का कोंबिनेशन भी अचछा लगता है और क्लासी लुक देता है. (Image Credits - Pexels)

रेड और ग्रीन

 रेड और ग्रीन 8 / 8

डार्क रेड के साथ डार्क ग्रीन और लाइट रेड के साथ लाइट ग्रीन ब्लाउज पहन सकती हैं. इस कलर कोंबिनेशन से पूरा लुक बदल जाता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन