Jio Listing Day: 'बिजनेस पूजा है', जियो आईपीओ लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण

Anant Ambani Speech at Jio IPO Listing: जियो के ऐतिहासिक आईपीओ लिस्टिंग सेरेमनी पर अनंत अंबानी ने धीरूभाई अंबानी के सपनों, मुकेश अंबानी के विजन, डिजिटल इंडिया और 53 करोड़ जियो ग्राहकों का आभार जताया. पढ़िए पूरे भाषण की मुख्य बातें.

Anant Ambani speech Jio IPO listing ceremony 2026

अनंत अंबानी का भाषण सुनकर भावुक हुए उनके प‍िता मुकेश अंबानी.

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में 28 अक्टूबर 2026 का दिन हमेशा के लिए दर्ज हो गया है. Jio Platforms Limited (JPL) के ऐतिहासिक IPO की लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने एक बेहद भावुक, आध्यात्मिक और प्रेरणादायक भाषण दिया. अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय श्री कृष्णा’ और आभार के साथ करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि आज एक्सचेंज पर बजने वाली घंटी उनके लिए मंदिर की घंटी की तरह है, क्योंकि उनके लिए “बिजनेस पूजा है और हर पूजा का अंत प्रसाद के साथ होता है.” उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को भगवान गणेश, द्वारकानाथ जी, श्रीनाथ जी, बालाजी और भारत माता के चरणों में समर्पित किया. जान‍िये अनंत अंबानी के इस ऐतिहासिक भाषण की मुख्य बातें.

विज्ञापन

धीरूभाई और मुकेश अंबानी के सपनों का सफर

अनंत अंबानी ने रिलायंस की नींव और भारत की प्रगति के सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि बरसों पहले चोरवाड़ के एक साधारण घर से हमारे दादाजी श्री धीरूभाई अंबानी का सपना निकला था, जो अदन (Aden) में पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे. उन्होंने दिखाया कि एक साधारण भारतीय भी असाधारण सपना देख सकता है. इसके बाद उनके पिता मुकेश अंबानी ने सपना देखा कि ‘भारत किसी से पीछे नहीं रहेगा’ और जामनगर की बंजर जमीन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी खड़ी करके दिखा दी. फिर युवा भारत का नया सपना आया – हर हाथ में इंटरनेट. इस सपने का बीज ईशा दीदी ने बोया और आकाश भाई ने इसे अपना सपना बना लिया.

विज्ञापन

“Jio दिखता नहीं, पर हर डिजिटल सपने में धड़कता है”
अनंत अंबानी ने बताया कि कैसे जियो ने देश के कोने-कोने में आम लोगों की जिंदगी बदली है. जब दुनिया रुक गई थी, तब पढ़ाई नहीं रुकी. मां ने वीडियो कॉल पर सब्जी का रंग देखकर खाना पकाना सिखाया. घर बैठे भगवान के दिव्य दर्शन मिले. सीमा (सरहद) पर खड़े जवान ने वीडियो कॉल पर घर वालों से कहा- “मां, मैं ठीक हूं.” मुंबई के बड़े डॉक्टर ने राजस्थान के पाली के गंभीर मरीज का इलाज किया.

जियो पर भरोसा करने वाले 53 करोड़ सदस्यों को नमन करते हुए उन्होंने कहा, क‍ि जियो आपने बनाया, आपके सपने पूरे करना ही हमारा सपना है.

विज्ञापन

पीएम मोदी का आभार और तीन शरीर, एक आत्मा का वादा
अनंत अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन का आभार व्यक्त किया, जिसने जियो को उसका उद्देश्य दिया. उन्होंने कहा कि आज वे, ईशा दीदी और आकाश भाई – तीन शरीर लेकिन एक आत्मा के रूप में खड़े हैं. रिलायंस नए सपने देखता रहेगा, लेकिन इसकी जड़ें दादाजी के सपने, दादी के आशीर्वाद, पिताजी के मार्गदर्शन और माताजी के विनम्रता के संस्कारों से जुड़ी रहेंगी. उन्होंने बारिश और धूप में टावरों पर चढ़ने वाले टेक्नीशियनों, इंजीनियरों, स्टोर टीमों और रिटेल पार्टनर्स की मेहनत को सलाम किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ