MLC Elections 2026: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी आदित्यनाथ के गढ़ में सपा से मुकाबला

बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान आज होगा, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव अधिकारी पोलिंग बूथों पर पहुंच गए हैं और बैलेट पेपर की काउंटिंग के बाद EVM वोटिंग शुरू होगी.

MLC Elections | Bihar UP | Yogi Adityanath

चारों राज्यों की 28 सीटों पर ग्रेजुएट और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता विधान परिषद सदस्यों का चुनाव करेंगे. (Credit-AI)

भारत में आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को 4 राज्यों की 28 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हैं. उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर आज मतदान होगा. इन 28 सीटों पर ग्रेजुएट और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी. वहीं चुनाव के मद्देनजर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान होगा. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट पर मतदान होगा. कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर मतदान होगा. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स और कर्नाटक वेस्ट ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीट पर मतदान होगा.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ